बिहार

जिन्होंने एक साल पहले राजनीती शुरू की उन्हें इतिहास का क्या पता :सीएम

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज़ डेस्क

पटना/राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि के मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राम मनोहर लोहिया की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। उन्होंने लोहिया के विचारों पर चर्चा करते हुए कहा कि मेरा छात्र जीवन उनसे काफी प्रभावित था। बचपन से मैं अखबारों में उनकी बातों को पढ़ा करता था। मैं हमेशा उनके आदर्शों को लेकर काम करता आया हूं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह  के हमले पर पलटवार करते हुए कहा कि जिसकी राजनीति ही एक साल पहले शुरू हुई उन्हें देश का इतिहास क्या पता होगा। उनकी बात का कोई मतलब नहीं है।  जयप्रकाश नारायण के बारे में इन लोगों को क्या पता है। बस इन लोगों को सत्ता में बैठने का मौका मिल गया है तो हमारे खिलाफ बोलते हैं।

नीतीश कुमार ने कहा कि नागालैंड में जय प्रकाश नारायण को लोग बहुत मानते हैं। जयप्रकाश ने 1964 -1967 तक का समय नागालैंड में बिताया। उनकी जयंती पर नागालैंड के लोगों ने काफी भव्य कार्यक्रम आयोजित किया था।  जो मुझे काफी अच्छा लगा।