क्राइमबिहार

डीएमसीएच में शराब मिलने से मची हडकंप दो लोग गिरफ़्तार

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज़ डेस्क

दरभंगा/शराबबंदी कानून बिहार में लागू है, फिर भी कानून का पालन नही हो रहा। दरभंगा शहर के सबसे बड़े अस्पताल डीएमसीएच के परिसर से शराब बरामद हुई। हैरान करने वाली बात तो यह है शराब की बोतलें बॉयज हॉस्टल की मेस से बरामद हुई  है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और फिर छापेमारी शुरू  कर दी, छापेमारी में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया गया की विदेशी शराब की 27 बोतलें डीएमसीएच के एमडीएच बॉयज हॉस्टल से सटे मेस से बरामद की गई।

जाँच के दौरान दोनों लोग शराब के कारोबारी बताए जा रहे हैं, जिनकी पहचान बहादुरपुर थाना क्षेत्र के इंदिरा कॉलोनी के रहने वाले मेस संचालक सुरेश मंडल और उसके पुत्र विक्की मंडल के रूप में की गई है।