पुलिस को मिली सफलता मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़
न्यूज डेस्क
दरभंगे/ कमतौल थाना परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में एसडीपीओ शुभेंद्र कुमार सुमन ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पौनद गांव में अवैध हथियार तैयार किए जा रहे हैं।
सूचना के सत्यापन के लिए जिला स्तरीय तकनीकी टीम की मदद ली गई।
पुष्टि होने के बाद उनके नेतृत्व में कमतौल थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, एसआई सुभाष प्रसाद, एएसआई ललन कुमार यादव और पुलिस बल ने आरोपी संजय कुमार दास के घर पर छापेमारी की।
तलाशी के दौरान पुलिस को तीन देसी पिस्टल, चार मैगजीन, लगभग 70 राउंड 7.64 एमएम कारतूस, लेथ मशीन, छेनी, हथौड़ी समेत हथियार बनाने और असेंबल करने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण मिले। इसके अलावा घर से 18 लीटर विदेशी शराब और पांच लीटर बीयर भी बरामद की गई।

