बिहार

राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय पटना में जननायक कर्पूरी ठाकुर का जन्म शताब्दी मनाया

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

पटना /राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय पटना में जननायक कर्पूरी ठाकुर का जन्म शताब्दी बनाया गया। इस मौके पर पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र साहनी ने उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इनका जन्म आज ही के दिन बिहार प्रदेश के समस्तीपुर जिला के पितौझिया गांव में गोकुल ठाकुर और रामदुलारी के घर 24 जनवरी 1924 को कर्पूरी ठाकुर का जन्म हुआ था।

क्रांतिकारी विचारधारा वाले कर्पूरी ठाकुर के अंदर बचपन से नेतृत्व क्षमता ने जन्म लेना शुरू कर दिया था। 1952 में कर्पूरी ठाकुर बिहार विधानसभा के सदस्य चुने गए थे। वे बिहार सरकार में मंत्री रहे , उप मुख्यमंत्री रहे एवं दो बार मुख्यमंत्री रहे। इनको शोषितों और वंचितों के उत्थान के लिए जाना जाता है। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय सलाहकार प्रभात वर्मा ने कहा कि बिहार के सबसे ताकतवर व्यक्ति होने के साथ बाद भी उनके पास दान दौलत नहीं थी।

विरासत में भी उन्होंने कुछ भी नहीं छोड़कर गय । उनके ईमानदारी के किस्से आज भी सुने जा सकते हैं। गरीबों के मसीहा और राजनीति योद्धा कपूर ठाकुर का 17 फरवरी 1988 को 64 वर्ष की आयु में निधन हो गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष धनंजय यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल कुमार, राम आशीष साहनी, धनंजय पटेल, प्रेम कुमार, रंजन लाल चंद्रवंशी ,रिपू कुमार, अंजनि कुमार, नरेंद्र कुमार यादव, मोहम्मद तबारक आलम, तेज प्रताप सिंह, संतोष झा, प्रकाश वत्स अन्य लोगों उपस्थित थे।