बिहार

राम ने कभी मर्यादा का उल्लंघन नहीं किया : सत्यांशु

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज़ डेस्क

लदनियां से अमरनाथ यादव की रिपोर्ट

लदनियां प्रखंड क्षेत्र की कुमरखत पूर्वी पंचायत के पथलगाढ़ा गांव स्थित मध्य विद्यालय के बगल में अवस्थित खेल के मैदान में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के आठवें दिन रामकथा सुनने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
वृन्दावन अयोध्या से आए कथावाचक सत्यांशु जी महाराज ने कहा कि राम ने कभी मर्यादा का उल्लंघन नहीं किया। मां के कुटिल बचन का मान रखा। पिता के वचन को निभाया। भातृप्रेम की पराकाष्ठा को स्थापित किया। केवट की मदद को याद रखा। भक्त को स्वयं से बड़ा बताने का बड़प्पन प्राप्त किया। समुद्र से मार्ग मांगने के लिए पहले विनती की। दुश्मन के साथ भी नीतिविरूद्ध आचरण नहीं किया। वचन के सामने प्राण को तुच्छ समझा। उनके इन्हीं मानवोचित पुरुषोत्तम आचरण का अनुशरण कर मनुष्य अपने जीवन को धन्य कर सकता है। भगवान के रूप में राम के इन्हीं आचरणों का चिंतन करने से मनुष्य का लोक व परलोक दोनों संवर जाता है।
मौके पर मुखिया नवीन कुमार यादव, सरपंच वीरेन्द्र यादव, पूर्व पंसस रामकुमार यादव, पूर्व जिप सदस्य नवल किशोर यादव, सुभाष दास, दिनेश दास, महेंद्र नारायण चौधरी समेत सैकड़ों श्रद्धालुजन थे।