बिहार

सरे बाजार में महिला को हाथ पैर काटा

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

News डेस्क

भागलपुर /   एक महिला का हाथ-पैर और स्तन धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गयी।  जब वह बाजार से अपने घर लौट रही थी।  घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी।

मृतका की पहचान पीरपैंती थाना क्षेत्र के छोटी दिलोरा निवासी नीलम देवी के रूप में हुई है।जानकारी के मुताबिक मृतका नीलम देवी (42) पर हत्या के आरोपी शकील की बुरी नजर थी। एक महीने पहले इसको लेकर विवाद भी हुआ था। इसी दौरान आरोपी ने सरे बाजार महिला पर पीछे से धारदार हथियार से हमला कर और उसके हाथ-पैर और स्तन को काट डाला।हमले में महिला बुरी तरह से घायल हो गयी।

डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति ने पुलिस और प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।