बिहार

सभी विभागों के वरीय पदाधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक : D M

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

मधुबनी जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला स्तरीय सभी विभागों के वरीय पदाधिकारियों के साप्ताहिक समीक्षा बैठक कर कई निर्देश दिये। जिलाधिकारी द्वारा जिला नीलाम पत्र शाखा, जिला सामान्य शाखा, जिला लोकायुक्त कोषांग, जिला विधि शाखा, जिला आपदा प्रबंधन शाखा, जिला स्थापना शाखा, जिला लोक सूचना कोषांग से संबंधित विषयो पर बारी बारी समीक्षा की साथ ही एमजेसी, सिडब्ल्यूजेसि,, एलपीए, मानवाधिकार, सिपिग्राम आदि की लंबित मामलों की व्यापक समीक्षा की गई।माननीय उच्च न्यायालय में लंबित मामलों की समीक्षा के क्रम में जिला भूअर्जन,शिक्षा,आपूर्ति,कल्याण विभाग में ज्यादा लंबित मामले पाए गए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अगले सप्ताह तक सभी विभाग हर हाल में ससमय शपथ पत्र दाखिल करें। सिपीग्राम की समीक्षा के क्रम मे सबसे अधिक 6मामले आईसीडीएस,5शिक्षा,सामान्य शाखा में दो,मामले लंबित पाए गए।

IMG 20221205 WA0104 सभी विभागों के वरीय पदाधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक : D Mजिलाधिकारी ने मानवाधिकार एवं सेवांत लाभ के लंबित मामलों की समीक्षा किया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिया की सभी संबधित विभाग एक सप्ताह के अंदर सभी लंबित मामलों को शुन्य करे।जिलाधिकारी ने जिला परिवहन कार्यालय के स्तर से सड़क दुर्घटना में घायल अथवा मृत व्यक्तियों को दिए जाने वाले मुआवजे का बड़ी संख्या में लंबित होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए डीटीओ को सड़क दुर्घटना के पीड़ितों को ससमय मुआवजा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि आपदा पीड़ितों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ ससमय राहत राशि दिलवाना सुनिश्चित करे। उन्होंने निलाम पत्रवाद में तेजी से करवाई करने का भी निर्देश दिया।–।-* ।।

जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि विभागवार लंबित मामलों के बारे में संबंधित प्रखंड को पत्राचार कर निश्चिंत न हो लें। बल्कि, अनुपालन सुनिश्चित करवाने के दृष्टिकोण से संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों अथवा अंचल अधिकारियों से दूरभाष पर भी फॉलो अप करते रहें। ताकि, ससमय अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके।

उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त, विशाल राज, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, अमेत विक्रम बैनामी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, परिमल कुमार, प्रभारी पदाधिकारी, जिला सामान्य शाखा, साहब रसूल, जिला शिक्षा पदाधिकारी, दिनेश कुमार चौधरी, जिला परिवहन पदाधिकारी, शशि शेखरण, कार्यपालक अभियंता, विद्युत, मो. अरमान, निदेशक डीआरडीए, राजेश्वर प्रसाद, उत्पाद अधीक्षक, गणेश कुमार, सिविल सर्जन, सुनील कुमार झा, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, शंभू प्रसाद यादव, जिला योजना पदाधिकारी, विनोद कुमार सिंह सहित सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।