बिहार

कांग्रेसी महिला 76 वर्षीया जगतारण देवी

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

लदनियां से अमरनाथ यादव की रिपोर्ट

मधुबनी /लदनियां प्रखंड के धर्मबन गांव निवासी कांग्रेसी दुखन प्रसाद गुप्ता की पत्नी जगतारण देवी (76) का निधन बुधवार को हो गया। उनका अंतिम संस्कार वैदिक रीति से किया गया। मुखाग्नि ज्येष्ठ पुत्र तुलसी गुप्ता ने दी। मौके पर सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
उनके निधन पर लोगों ने शोक संवेदना प्रकट की है।
संवेदना प्रकट करने वालों में विधायक मीना कामत, पूर्व मंत्री लक्ष्मेश्वर राय, रामलषण राम रमण, पूर्व विधायक उमाकान्त यादव, भोगेन्द्र यादव, सत्यनारायण साफी, झमेली राम, रामाशीष पासवान, मंगलबिहारी कामत, पप्पू यादव, जिप सदस्या ललिता देवी, विष्णुदेव भंडारी, दीपनारायण साह, अनिल साह, सरोज यादव, वीरेन्द्र झा, रामावतार यादव, देवनाथ यादव, योगेन्द्र सिंह समेत सैकड़ो लोग शामिल हैं।
लोगों ने कहा कि वे सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता थे। लोगों ने उनकी आत्मा की चिरशांति के लिए भगवान से प्रार्थना की है। लोगों ने दुख की इस घड़ी में संतप्त परिवार के लोगों को सहनशक्ति प्रदान करने की भी प्रार्थना प्रभु से की है।