बिहार

गेंदबाज रहे 58 वर्षीय रामवृक्ष साह नहीं रहे

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

लदनियां से अमरनाथ यादव की रिपोर्ट

मधुबनी /लदनियां बाजार निवासी गेंदबाज रहे रामवृक्ष साह (58) का निधन शनिवार को हो गया। फुटबॉलर के रूप में इनकी बड़ी ख्याति थी।
उनके निधन पर लोगों ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।
संवेदना प्रकट करने वालों में विधायक मीना कामत, पूर्व मंत्री देवेन्द्र प्रसाद यादव, लक्ष्मेश्वर राय, पूर्व विधायक प्रो. उमाकांत यादव, जिप सदस्य झमेली राम, ललिता देवी, रामाशीष पासवान, विष्णुदेव भंडारी, पूर्व प्रमुख भोगेन्द्र यादव, प्रमुख प्रमिला देवी, सत्यनारायण साफी, दीपनारायण साह, जगदीश ठाकुर, मुखिया अरुण कुमार यादव, मणिक लाल साह, सरोज यादव, पप्पू यादव, रामलषण साह, रामावतार यादव समेत सैकड़ो लोग शामिल हैं।
लोगों ने उनकी आत्मा की चिरशांति के लिए भगवान से प्रार्थना की है। लोगों ने दुख की इस घड़ी में संतप्त परिवार के लोगों को सहनशक्ति प्रदान करने की भी प्रार्थना प्रभु से की है।