बिहार

प्रचंड धूप के साथ शहर और गांव में जारी लू का कहर, दर्जनों बीमार

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

मधुबनी संबाददाता

मथुबनी शहर और गांव यहां प्रचंड धूप के साथ लू का भी कहर लगातार जारी है, जिसके फलस्वरुप बीमार पड़े दर्जनों लोग इलाज के लिए अस्पतालों की शरण में हैं। बीतेे साल इसी लू ने शहर और गांव में तकरीबन आधा दर्जन लोगों की जान भी ले ली थी। और इस साल भी कुछ इसी तरह के हालातों का सामना करना पड़ रहा है। बालरोग विभाग में डायरिया के लक्षण वाले आठ बच्चों को भर्ती किया गया है। मेडिसिन विभाग की वरिष्ठ डॉक्टरो ने बताया कि ओपीडी में उल्टी, दस्त, डायरिया के साथ पेट संबंधी समस्या से ग्रसित ज्यादातर मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं।
अलबत्ता तेज धूप और लू के थपेड़ों के साथ ही अब गर्मी झुलसाने लगी है। सुबह से ही मानों आसमान से आग बरसने लगती है। शहर में पिछले तीन दिन से अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। पेड़-पौधों से आच्छादित क्षेत्रों में दिन का तापमान 45 तो ऊंची और पक्की इमारतों वाले क्षेत्रों में यह आंकड़ा 45 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया।
इस बारे में मौसम विज्ञानियों का कहना हैकि कंक्रीट के जंगलों ने शहर को हीट आइलैंड में बदल दिया है। इससे शहर में आग बरसाने वाली गर्मी की अवधि भी बढ़ रही है। अब सुबह 9से10 बजे से शाम पांच बजे तक तापमान अधिकतम के आस-पास ही बना रहता है। इस वजह से गर्मी भी ज्यादा महसूस हो रही है और मधुबनी शहर मे दर्जनो चापाकल से पानी बंद होने की खबर आरही है नगर निगम के द्वारा पानी टंकी से सप्लाई की जारही है।