बिहार

शांति एवम सौहाद्रपूर्ण वातावरण में पूरे उल्लास के साथ बकरीद पर्व मनाई जा रही है :D M

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

मधुबन /सुबह से हो रही वर्षा के वावजूद सम्पूर्ण जिले में शांति एवम सौहाद्रपूर्ण वातावरण में पूरे उल्लास के साथ बकरीद पर्व मनाई जा रही है। बकरीद पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा एवम पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार स्वयं पल-पल की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है,एवम विधिव्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे है। सुबह से ही वरीय अधिकारी मधुबनी शहर सहित जिले के महत्वपूर्ण एवम संवेदनशील स्थानो का ले रहे है जायजा।

IMG 20230629 WA0003 शांति एवम सौहाद्रपूर्ण वातावरण में पूरे उल्लास के साथ बकरीद पर्व मनाई जा रही है :D Mविधिव्यवस्था को लेकर विभिन स्थलों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवम पुलिस पदाधिकारियो से मिलकर भी ले रहे है फीडबैक। जिला नियंत्रण कक्ष से पल-पल की गतिविधियों पर रखी जा रही है नजर। किसी भी प्रकार की सूचना या जानकारी के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 06276-224425 पर कर सकते है संपर्क।सम्पूर्ण जिले में बकरीद की नमाज शांतिपूर्ण एवम सौहाद्रपूर्ण वातावरण में सम्पन्न होने की सूचना प्राप्त हो रही है।