देश - विदेश

गरीबों को मिलेगा दिसंबर तक मुफ्त राशन : अनुराग ठाकुर

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

सेंट्रल डेस्क

दुनिया में खाद्यान्न संकट की आहट के बीच मोदी मंत्रिमंडल ने बड़ा फैसला लेते हुए गरीबों के कल्याण के लिए शुरू की गई। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को अगले तीन महीने तक के लिए और विस्तार दे दिया। गरीबों को अब दिसंबर तक मुफ्त राशन मिलता रहेगा। यह योजना सितंबर में ही खत्म हो रही थी।

banner 6 गरीबों को मिलेगा दिसंबर तक मुफ्त राशन : अनुराग ठाकुर

सरकार ने यह फैसला त्योहारी सीजन के साथ हिमाचल प्रदेश और गुजरात चुनाव को देखते हुए लिया है। योजना की शुरूआत कोरोना संकटकाल के दौरान अप्रैल 2020 में की गई थी। यह योजना का सातवां विस्तार होगा। गरीबों को प्रत्येक व्यक्ति के हिसाब से हर महीने पांच किलो खाद्यान्न मिलेगा। योजना का लाभ 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को मिलेगा। अगले तीन महीनों में नवरात्र के बाद दशहरा, मिलाद-उन नबी, दीपावली, छठ पूजा, गुरुनानक देव जयंती, क्रिसमस आदि जैसे प्रमुख त्योहार हैं।

Advertisment 2 गरीबों को मिलेगा दिसंबर तक मुफ्त राशन : अनुराग ठाकुर
कैबिनेट ने पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना को अगले तीन महीनों के लिए और बढ़ाया, 80 करोड़ से ज्यादा लोग होंगे लाभान्वित