देश - विदेश

1927 का बना लोकोबाजार रेलवे इंस्टीट्यूट खंडहर में तब्दील

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

रिपोर्ट : सत्येंद्र सिंह

धनबाद /पाथरडीह पूर्व मध्य रेलवे के लोकोबाजर रेलवे कॉलोनी में बना 1927 का  रेलवे इंस्टीट्यूट अब खंडहर में तब्दील होता नजर आ रहा है।
बताया जाता है कि एक जमाना था। इस परिसर में रेलवे के द्वारा समय – समय पर  एक से एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाता था।
इस परिसर में हर सुविधा मौजूद होती थी।
बाहर के कलाकारों का यहां आगमन होता था । बिजली पानी एवम लोगों की बैठने की लम्बी हॉल की भी  सुविधा थी।

Add 1927 का बना लोकोबाजार रेलवे इंस्टीट्यूट खंडहर में तब्दील

एक कार्यालय भी हुआ करता था। जहां रेल कर्मी तत्पर मिलते थे। एक तहखाना भी यहां मौजूद था। जो ड्रामा आदि कार्यक्रम में इस्तेमाल किया जाता था,
पास में रेलवे ग्राउंड भी था।जिसमे फुटबॉल टूर्नामेंट क्रिकेट आदि खेल खेले जाते थे। दूरदराज के लोग यहां खेलने भी आते थे।
परन्तु रेलवे के उदासीनता के कारण यह इंस्टीट्यूट अब पूरी तरह खंडहर में तब्दील हो चूका है।