देश - विदेशबड़ी खबरेबिहार

9 माह बाद हुई पंचायत समिति लदनिया की बैठक में छाया रहा समस्या पर समस्या, पत्रकारों को नहीं दी गई जानकारी, आखिर क्यों

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

मधुबनी जिले के लदनिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन के सभागार में पंचायत समिति की सामान्य बैठक प्रमुख प्रमिला देवी की अध्यक्षता में सोमवार को हुई ,बैठक कार्यपालक पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अखिलेश्वर कुमार की उपस्थिति में 2 घंटे विलंब से शुरू हुई।

बतादें कि 9 माह बाद बैठक की संपुष्टि के बाद वित्तीय वर्ष 2023 के अंतर्गत 15 वी और षष्ठम  वित्त के संबंधित कार्य योजना मनरेगा, प्रियजल शिक्षा, बिजली,  स्वास्थ, आंगनबाड़ी, जन वितरण ,इंदिरा आवास, प्रधानमंत्री आवास, कृषि, मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना व लोहिया स्वच्छता अभियान सहित अन्य योजनाओं से संबंधित कार्य योजना पर बहस जमकर हुई ।

और कई प्रस्ताव पारित किए गए , मनोज यादव समेत कई सदस्यों ने अपना -अपना प्रिय जल संकट का मामला उठाया।

खासकर देखा गया कि वहां पर जो बैठक हुई उस  दौरान 9 माह बाद  ऐसा बैठक हुई है। अब सवाल लोगों द्वारा पूछा जा रहा है। कई समिति ने भी कहा कि 9 महीना बाद कोई उचित यह बैठक नहीं है। इसको लेकर हम लोग काफी नाराज हैं  और योजना व मुख्यमंत्री का जो सात निश्चय योजना है। उस पर काफी बहस देखने को मिला  बैठक में आवाज नहीं आ रही थी प्रियजल की संकट सिर्फ इसी पर चर्चा हुई।

बैठक में मुखिया संघ अध्यक्ष अरुण कुमार यादव ,अशोक मंडल, सुजीत पासवान, फुल कुमारी देवी, रामदेव महतो, नवीन यादव ,अवतारी देवी, ललिता देवी ,कविता देवी, वीणा देवी, चंद्रकांत देवी ,उपेंद्र शाह ,आनंद कुमार, अजय कुमार ,पंचायत समिति उपप्रमुख विनीता देवी, दिलीप कुमार यादव ,शांति देवी, रेनू कुमारी,  सुंदर सदाद, प्रोफ़सर निजामुद्दीन, लाल बिहारी राम, मनोज कुमार यादव समेत पंचायत समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।