बिहार

सूर्य कुमार प्रभाकर को मिला जिला मत्स्य पदाधिकारी पद का नियुक्ति पत्र

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

अमरनाथ यादव की रिपोर्ट

मधुबनी/बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा लदनियां प्रखंड सिधपा के सूर्य कुमार प्रभाकर को जिला मत्स्य पदाधिकारी पद के लिए नियुक्ति पत्र दिए जाने पर लोगों ने प्रसन्नता प्रकट की है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग, पटना की विज्ञप्ति संख्या 03/21 के विरुद्ध नियमित पद पर मत्स्य विकास पदाधिकारी के रूप में हुई अनुशंसा के आधार पर मत्स्य निदेशालय, पटना ने 27 सितम्बर 2022 को ज्ञान भवन पटना में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया।

banner 5 सूर्य कुमार प्रभाकर को मिला जिला मत्स्य पदाधिकारी पद का नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इन नियुक्ति पत्र पानेवालों में लदनियां प्रखंड के सिधपा गांव निवासी डॉ. सूर्य कुमार प्रभाकर भी शामिल हैं। वे अवकाश प्राप्त शिक्षक राम बहादुर सिंह के पुत्र हैं। उनके चाचा विधायक प्रतिनिधि प्रो. राम प्रसाद सिन्हा व चिकित्सक डॉ. रामोदगार महतो ने कहा कि वे अपने उद्देश्य के प्रति निरन्तर लगनशील रहे। श्री प्रभाकर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, चाचा-चाची व गुरुजनों को दिया है।

Advertisment 1 सूर्य कुमार प्रभाकर को मिला जिला मत्स्य पदाधिकारी पद का नियुक्ति पत्र

इससे पूर्व वे जीविका, ग्रामीण विकास विभाग बिहार सरकार में दरभंगा जिला के बहेड़ी प्रखंड में विगत नौ वर्षों से जीविकोपार्जन विशेषज्ञ के पद पर कार्यरत थे। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् के अंतर्गत संचालित केंद्रीय मत्स्य शिक्षा संस्थान कोलकाता में कार्य कर चुके हैं। उन्होंने मत्स्य विभाग से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। बधाई देनेवालों में डॉ. विजय कुमार सिंह, जिप सदस्य झमेली राम, रामाशीष पासवान, मुखिया अरुण कुमार यादव, योगी सिंह, अमरनाथ पूर्वे, रामखेलावन सिंह, जगदीश ठाकुर, रामप्रसाद सिंह, राधेप्रसाद सिंह, श्रीनारायण यादव आदि शामिल हैं।