बिहार

जनजातीय गौरव को मिला सर्वोच्च सम्मान : रेणु देवी

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

 

पटना / द्रौपदी मुर्मू की शानदार जीत पर उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने हर्ष व्यक्त किया तथा उन्हें बधाई दी है।

उन्होंने कहा कि आज़ादी के अमृत महोत्सव काल में एक योग्य जनजातीय महिला का भारत के सर्वोच्च पद पर निर्वाचित होना,देश के लिए अत्यंत शुभ संकेत है। देश के भविष्य पर इसका दूरगामी प्रभाव पड़ेगा। इससे राष्ट्र की एकता एवं अखंडता मजबूत होगी।

रेणु देवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसका श्रेय देते हुए कहा कि उनकी “सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास एवं सबका प्रयास” सोच का ही परिणाम है कि उन्होंने देश के अंतिम पायदान पर खड़े जनजातीय समुदाय की एक योग्य महिला को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया। द्रौपदी मुर्मू बढ़ते और बदलते भारत की सच्ची तस्वीर हैं। उन्होंने द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करने वाले सभी सांसदों एवं विधायकों को धन्यवाद दिया।