बिहार

जल जमाव की समस्या एबं समाधान : D M

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज़ डेस्क 

मधुबनी /जिला प्रशासन ने जल जमाव की समस्या के समधान को लेकर गंभीरतापूर्वक प्रयास शुरू कर दिया है।इसी क्रम में आज जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने शहरी क्षेत्र में व्याप्त जल जमाव की समस्या के त्वरित समाधान को लेकर नगर निगम, मधुबनी के विभिन्न भागों में पुराने कैनालो एवम नालों का स्थलीय निरीक्षण किया।बारह नंबर गुमटी, फ्लाई ओवर के नीचे से निकलने वाले कैनाल, किंग्स कैनाल, राज कैनाल, वॉटसन कैनाल, बिनोदानंद झा कॉलोनी के प्रवेश द्वार, चभच्छा चौक, गदियानी मुहल्ला, सूरी हाई स्कूल के सामने का नाला, स्टेडियम रोड में बन रहे नाले आदि का निरीक्षण किया एवम संबधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।WhatsApp Image 2022 05 20 at 6.21.55 PM जल जमाव की समस्या एबं समाधान : D M
इस दौरान उन्होंने उपस्थित स्थानीय लोगों से भी जल जमाव संबंधी उनकी समस्याएं सुनी एवम सुझाव भी प्राप्त किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मॉनसून से पहले पहले सभी नालों की जेसीबी मशीन द्वारा कचड़ा उड़ाही त्वरित गति से किया जाए। उन्होंने कहा कि जहां आवश्यकता हो, वहां नए संपर्क नाले का निर्माण भी किया जाए। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को स्पष्ट शब्दो मे कहा कि जनहित को देखते हुए नाला उड़ाही का काम सर्वोच्च प्राथमिकता में रखकर तेजी से किया जाए। उन्होंनेकहा की जहां भी नाले का अतिक्रमण किया गया है, उसे अतिक्रमणमुक्त कराया जाए। कूड़े का समुचित प्रबंधन को लेकर भी जिलाधिकारी द्वारा कई निर्देश दिए गए।
उक्त निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, अश्वनी कुमार, नगर आयुक्त, मधुबनी नगर निगम, राकेश कुमार, उप नगर आयुक्त, अरुण कुमार, कार्यपालक अभियंता, वुडको, पंचू पासवान, सहायक अभियंता, पथ प्रमंडल, ग्रामीण कार्य विभाग, मधुबनी, सिटी मैनेजर, मधुबनी सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।