बिहार

त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि सम्मान समारोह में सम्मानित हुए लदनियां के प्रतिनिधियों ने एमएलसी चुनाव में अम्बिका गुलाब यादव को समर्थन देने की अपील की

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

लदनियां से अमरनाथ यादव की रिपोर्ट

मधुबनी / लदनियां के टैगोर शांतिनिकेतन परिसर में सोमवार को जिप अध्यक्षा बिंदु गुलाब यादव, अंबिका गुलाब यादव व पूर्व विधायक गुलाब यादव की देखरेख में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता सिधपकला के मुखिया अशोक मंडल ने की। संचालन नेता विष्णुदेव भंडारी ने किया। इसमें उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों को पाग दोपटा व माला से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम विधान परिषद् चुनाव में अम्बिका गुलाब यादव के पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए आयोजित था। वक्ताओं ने अम्बिका गुलाब यादव के द्वारा 15 मार्च को किये जाने वाले नामांकन में शामिल होने का आह्वान किया।
IMG 20220307 WA0086 त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि सम्मान समारोह में सम्मानित हुए लदनियां के प्रतिनिधियों ने एमएलसी चुनाव में अम्बिका गुलाब यादव को समर्थन देने की अपील कीमौके पर पूर्व जिप उपाध्यक्ष भारत भूषण यादव, पूर्व प्रमुख शोभाकांत राय, सूर्यनाथ यादव, मुखिया अशोक मंडल, रामदेव महतो, आनंद कुमार, प्रह्लाद राय, रामदयाल यादव, जिप सदस्या ललिता देवी, अजय साह समेत सैकड़ो लोग मौजूद थे। कार्यक्रम में महिला प्रतिनिधियों की संख्या अधिक देखी गई। लोगों ने समर्थन देने की बात कही।