खेल

खिलाड़ियों के उत्थान हेतु समर्पित है भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ : रेणु देवी

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

News डेस्क

पटना / भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश द्वारा प्रदेश संयोजक श्री सतीश राजू जी के अध्यक्षता में भाजपा प्रदेश मुख्यालय के कैलाशपति मिश्र सभागार में भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ द्वारा लॉकडाउन में आयोजित 15 दिवसीय राज्यस्तरीय ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बिहार सरकार की माननीय उप मुख्यमंत्री श्रीमती रेणु देवी जी, भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री नागेंद्र भाईसाहब जी, बिहार सरकार के माननीय पंचायती राज मंत्री श्री सम्राट चौधरी जी, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री श्री ऋतुराज सिन्हा जी, बिहार सरकार के माननीय खेल मंत्री श्री आलोक रंजन झा जी, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ संजय जायसवाल जी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजेश वर्मा जी एवं सिद्धार्थ शंभू जी एवं बिहार शतरंज संघ के प्रदेश अध्यक्ष दलजीत खन्ना बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया साथ ही विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया ।

IMG 20220307 WA0097 खिलाड़ियों के उत्थान हेतु समर्पित है भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ : रेणु देवीइस अवसर पर बिहार सरकार की माननीय उप मुख्यमंत्री श्रीमती ने कहा की भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ सदैव खिलाड़ियों के उत्थान हेतु समर्पित रहती है इसी जीता जागता उदाहरण है ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता। जब कोरोना के तीसरी लहर में सभी खेल मैदान बंद थे तब भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ ने खिलाड़ियों के उत्थान हेतु ऑनलाइन खेल का आयोजन किया।

इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री नागेंद्र भाईसाहब ने कहा की भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ ने कैलाशपति मिश्र जी के सपनों को साकार करने का काम किया है। चाहे खेल का मैदान हो या ऐतिहासिक ऑनलाइन खेल का आयोजन हो यह दरसाता है की भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ खिलाड़ियों के हित में समर्पित है।

इस अवसर पर बिहार सरकार के माननीय पंचायती राज मंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने बताया की भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ द्वारा ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन यह दर्शाता है की बिहार के खिलाड़ियों का भविष्य उज्वल है और वह दिन दूर नही जब बिहार का भविष्य उज्वल है।

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री श्री ऋतुराज सिन्हा जी ने कहा की शतरंज सबसे पुराने खेलों में से एक है और इतने पुराने खेल को ऑनलाइन आयोजन करना वो भी इतने बड़े स्तर पर यह सराहनीय है। हम सभी को गर्व है की हम सभी ऐसे पार्टी के कार्यकर्ता है जो समाज के हर क्षेत्र के लोगो के लिए कार्य करती है।

इस अवसर पर बिहार सरकार के माननीय खेल मंत्री श्री आलोक रंजन झा जी ने बताया की भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ सदैव खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते आ रही है और उनका मनोबल बढ़ा रही है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संयोजक सतीश राजू ने किया।

ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह का मंच संचालन प्रदेश सह संयोजक बिरेंद्र कुमार ने किया, स्वागत भाषण महिला खेल संयोजक मनीषा के द्वारा हुआ एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश सह संयोजक मुकेश पासवान ने किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से क्रीड़ा प्रकोष्ठ के धीरेन्द्र सिन्हा, वेणुगोपाल सिन्हा, समृद्ध वर्मा,राजीव रंजन यादव,आनंद सिन्हा, आनंद मिश्रा, सुमित शर्मा आदि मौजूद थे।