देश - विदेशबिहार

SSB द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

प्रमोद कुमार की रिपोर्ट

 

मधुबनी /लौकही प्रखंड के 18वीं वाहिनी सस्त्र सीमा बल मुख्यालय राजनगर के अंतर्गत नारी कम्पनी ने किया करियौत उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रांगण में आयोजित सिविक एक्शन प्रोग्राम।का आयोजन किया गया।
इंडोनेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा में तैनात सशस्त्र सीमा बल की 18वीं वाहिनी द्वारा लौकही प्रखंड क्षेत्र के नारी कम्पनी के सहायक कमांडेंट जय कुमार मिश्रा के देखरेख में उत्क्रमित मध्य विद्यालय करियोत प्रांगण में नागरिक कल्याण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर 18 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट श्री अरविंद वर्मा, उप कमांडेंट अमित कुमार कुशवाहा, नारी कंपनी के कमांडर जय कुमार मिश्रा, लौकही के प्रखंड प्रमुख देव नारायण सिंह, करियौत पंचायत के मुखिया उदित नारायण साह, ,सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट ( भेटनरी ) डॉ. एससी सुखदेव, डॉक्टर ब्रजेश कुमार सहित सभी संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित करके सुभारम्भ किया।
कार्यक्रम का शुरुआत स्कूली बच्चों द्वारा राष्ट्रीय गीत पर भाव नृत्य एवं शराबबंदी पर आधारित नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम से किया गया ।
18वीं वाहिनी सस्त्र सीमा बल के नारी कम्पनी द्वारा इस मौके पर मानव चिकित्सा एवं पशु चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर स्थल पर ग्रामीण क्षेत्र से आये किसानों को कृषि उपकरण के रूप में स्प्रे मशीन , बाॅली बाल कैरम बोर्ड कुदाल और अन्य उपकरण बाँटे गए। जबकि स्कूली बच्चों के बीच खेल सामग्री के अलावा दर्जनों लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य जाँच कर दवाएं दिए। तीन दर्जन से अधिक पशुओं का भी उपचार किया गया और आवश्यक दवा भी दी गई।
कार्यक्रम में स्कूली बच्चों और कलाकारों ने बिहार सरकार की शराबबन्दी के समर्थन में नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ थीम पर और स्थानीय मिथिला कला आधारित गोदना डांस, झिझिया और जट-जटिन गीतों पर प्रस्तुति दी गई। नागरिक कल्याण कार्यक्रम में समवाय मुख्यालय नारी व बाह्य सीमा चौकी के समस्त जवानों ने मिलकर ग्रामीणों को स्वागत कर सामानों का वितरण किया गया। वही इस कार्यक्रम के दौरान एक खाश कार्यक्रम सस्त्र सीमा बल के स्वान दस्ता के डॉग द्वारा कला का प्रदर्शन किया गया। डॉग द्वारा सुरक्षा के दृष्टिकोण से कैसे संदिग्ध व्यक्ति एवं संदिग्ध समान को पहचान कैसे करते है। साथ ही हथियारों से भी प्रदर्शन किया गया। एवं लोगों के बीच जागरूक भी किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान हजारों के तादाद में जन सैलाव कि भिड़ उमड़ पड़ी। इस कार्यक्रम में 18 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट श्री अरविंद वर्मा, उप कमांडेंट अमित कुमार कुशवाहा, नारी कंपनी के कमांडर जय कुमार मिश्रा, एसएसबी पिंटू जी लौकही के प्रखंड प्रमुख देव नारायण सिंह, करियौत पंचायत के मुखिया उदित नारायण साह, मध्य विद्यालय कौरियाही के प्रधानाध्यपिका उषा देवी, ई बीरेंद्र यादव की पत्नी को पुरस्कृत की गई,सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट ( भेटनरी ) डॉ. एससी सुखदेव, डॉक्टर ब्रजेश कुमार समेत सस्त्र सीमा बल के कई अन्य पदाधिकारी एव मीडियाकर्मी मौजूद रहे।