बिहार

जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा संचालित संस्थानों का निरीक्षण करने पंहुचे : D M ।।। 2 . जिलापदाधिकारी द्वारा सभी प्रखंडों के पर्यवेक्षण के लिए नियुक्त किए गए प्रभारी पदाधिकारी

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

News डेस्क

मधुबनी/ अमित कुमार जिला पदाधिकारी जिले में जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा संचालित संस्थानों का निरीक्षण करने पंहुचे।

श्रीमती शोभा सिन्हा, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, आईसीडीएस द्वारा जानकारी दी गई कि जिलाधिकारी द्वारा बाल गृह (बालक), बाल गृह ( बालिका) एवं विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने वहां उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की पड़ताल की और सुधार के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि बाल गृह ( बालिका) के लिए जगह कम पड़ रहा है, ऐसे में नए जगह के चयन की प्रक्रिया प्रक्रियाधीन है। सभी आवश्यक औपचारिकताओं को पूर्ण करने के बाद शीघ्र ही इसे नए परिसर में प्रतिस्थापित किया जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में ठंड के मद्देनजर अतिरिक्त कंबल भी भेंट किया गया।

2 . जिलाधिकारी द्वारा सभी प्रखंडों के पर्यवेक्षण के लिए नियुक्त किए गए प्रभारी पदाधिकारी

मधुबनी/ अमित कुमार जिला पदाधिकारी द्वारा जिले के वरीय उप समाहर्ता एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारियों को प्रखंड एवं अंचल के कार्यों के पर्यवेक्षण हेतु नामित किया गया है।

बताते चलें कि पूर्व में भी इस आशय के आदेश जिला पदाधिकारी स्तर से निर्गत किए गए हैं, जिन्हें संशोधित किया गया है।

आदेश पत्र के आलोक में संबंधित पदाधिकारियों को निदेश दिया गया है कि संबद्ध प्रखंड/अंचल का नियमित रूप से भ्रमण कर सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विकासात्मक/कल्याणकारी योजनाओं जैसे सात निश्चय योजना के कार्यों की समीक्षा, प्रधानमंत्री आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की समीक्षा, नए राशन कार्ड की समीक्षा, मनरेगा कार्यक्रम की समीक्षा, प्रखंड में बनने वाले भवनों के निर्माण की समीक्षा, बिजली विभाग के कार्यों की समीक्षा, मध्यान भोजन योजना कार्यक्रम की समीक्षा, समेकित बाल विकास परियोजना एवं आंगनवाड़ी केंद्रों की समीक्षा, पथ निर्माण विभाग की समीक्षा, प्रखंड व अंचल कार्यालय का निरीक्षण (कैश बुक सहित) एवं समीक्षा, प्रखंड में भू अर्जन कार्यों की समीक्षा, अन्यान्य विषय जो वे उचित समझें उनकी समीक्षा/परीक्षण कर अनुपालन /प्रगति प्रतिवेदन प्रत्येक सप्ताह की बुधवार को जिला समाहर्ता को समर्पित करेंगे।

प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की विवरणी इस प्रकार है

सदर अनुमंडल के प्रखंडों में श्रीमती वंदना कुमारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, मधुबनी, राजनगर प्रखंड के लिए, सुश्री कुमारी आरती, वरीय उप समाहर्ता, मधुबनी, प्रखंड रहिका के लिए, श्री अश्वनी कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, मधुबनी, प्रखंड पंडौल के लिए, श्री शैलेंद्र कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, बाबूबरही प्रखंड के लिए, श्री राकेश कुमार, भूमि उप समाहर्ता, सदर, मधुबनी, प्रखंड खजौली के लिए, श्रीमती निधि राज, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सदर, मधुबनी, कलुआही प्रखंड के लिए नामित किए गए हैं।

बेनीपट्टी अनुमंडल अंतर्गत श्री अशोक कुमार मंडल, अनुमंडल पदाधिकारी, बेनीपट्टी, प्रखंड बेनीपट्टी के लिए, श्री किशोर कुमार, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, प्रखंड विस्फी के लिए, श्री साहब रसूल, वरीय उप समाहर्ता, मधुबनी, प्रखंड हरलाखी के लिए, श्री शिव कुमार पंडित, भूमि उप समाहर्ता, बेनीपट्टी, प्रखंड मधवापुर के लिए नामित किए गए हैं।

जयनगर अनुमंडल अंतर्गत आने वाले प्रखंडों के लिए श्रीमती बेबी कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी, जयनगर, प्रखंड जयनगर के लिए, श्री उपेंद्र सिंह, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जयनगर, बासोपट्टी प्रखंड के लिए, श्री गोविंद कुमार, अपर अनुमंडल पदाधिकारी, जयनगर, लदनिया प्रखंड के लिए नामित किए गए हैं।

झंझारपुर अनुमंडल अंतर्गत आने वाले प्रखंडों में श्री शैलेश कुमार चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी, झंझारपुर, प्रखंड झंझारपुर के लिए, मोहम्मद जियाउर रहमान, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, झंझारपुर, प्रखंड लखनौर के लिए, डॉ. राजेश्वर प्रसाद, वरीय उप समाहर्ता, मधुबनी, प्रखंड अंधराठाढ़ी के लिए, श्री सुधीर कुमार सिन्हा, भूमि उप समाहर्ता, झंझारपुर, मधेपुर प्रखंड के लिए नामित किए गए हैं।

वहीं फुलपरास अनुमंडल अंतर्गत आने वाले प्रखंडों के लिए श्री अभिषेक कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, फुलपरास, प्रखंड फुलपरास के लिए, श्री सुरेंद्र राय, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, फुलपरास, प्रखंड खुटौना के लिए, श्री महेश्वर प्रसाद सिंह, भूमि सुधार उप समाहर्ता, फुलपरास, प्रखंड लौकही के लिए, श्री अमेत विक्रम बैनामी, वरीय उप समाहर्ता, मधुबनी प्रखंड घोघरडीहा के लिए नामित किए गए हैं।

जिलाधिकारी द्वारा निर्गत आदेश के अनुसार सभी नामित किए गए पदाधिकारी अधीनस्थ कार्यालय के निरीक्षण/पर्यवेक्षण से संबंधित प्रतिवेदन जिला समाहर्ता को प्रतिवेदित करेंगे।