डबल इंजन की भाजपा सरकार में महादलित मुशहर पर्चाधारीयो की भूमि भी सुरक्षित नहीं : माले
न्यूज डेस्क
मधुबनी/भाकपा–माले भौआड़ा पार्टी शाखा के बैनर तले सैकड़ों महिला पुरुष एवं युवाओं ने 6 सूत्री मांगों को लेकर आक्रोशपूर्ण धरना प्रदर्शन किया । उनकी मांगों में 1. रहिका अंचल के भौआड़ा गंगासागर मौजा के खेसरा संख्या 1047 में सड़क से सटे पूरब महादलित मुशहर परिवारों के पर्चा बाली जमीन पर कथित महंत रत्नेश्वर दास एवं दबंगों द्धारा कराये जा रहे निर्माण कार्य पर अबिलंब रोक लगाते हुए आबश्यक कररवाई किया जाय
2.मठ मंदिर, भू-हदबंदी व पर्चा बाली जमीन का रत्नेश्वर दास, अंचल अधिकारी रहिका एवं प्रशासन की मिलीभगत से करोड़ो करोड का भूमि घोटाला हुआ है, इसकी जांच किसी अवकाशप्राप्त जिला न्याधिश से कराया जाय।
3. महादलित के पर्चा बाली जमीन का अबैध केवाला के आधार पर दायर दाखील खारीज वाद संख्या 1093/2026-2027 को निरस्त किया जाय।
4.महादलित के पर्चा बाली जमीन को संरक्षित करते हुए पर्चाधारीयो को संरक्षण दिया जाय।
5.बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद,पटना के निदेश को लागू कराया जाय।
6.भौआड़ा गंगासागर में 35-40 बर्षो से बसे भूमिहीन दलित गरीबों को पर्चा दिया जाय ।
धरना स्थल पर ही माले नेता बिशंभर कामत की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले के जिला सचिव ध्रुब नारायण कर्ण ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार में महादलित पर्चाधारीयो की जमीन एवं परचाधारी भी सुरक्षित नहीं रह गया है। सामंती भाफिया और दबंग बेलगाम है.प्रशासन के नाक के सामने भौआड़ा गंगासागर में सड़क किनारे ही मुशहर पर्चाधारीयो की जमीन पर दबंगों द्धारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है।इस पर अबिलंब रोक लगाना सुनिश्चित किया जाय अन्यथा भारी तनाव में किसी भी समय कोई अप्रिय बारदात हो सकती है। जिसके जिम्मेवार प्रशासन होगा। हालाकि भाकपा-माले गरीबों के सवाल पर धारावाहिक आंदोलन की शुरुआत करेगी ।
सभा को भाकपा–माले बिहार राज्य कमिटी सदस्य श्याम पंडित, ऊत्तीम पासवान, बिशंभर कामत,योगेंद्र महतो, सज्जन सदाय, बीरेंद्र कुमार पासवान, मोहम्मद ईमरान, अरबिंद पासवान, बिहारी सदाय वगैरह ने संबोधित किया, जबकि सैकड़ो महादलितों ने भाग लिया।

