बिहार

लदनियां में बनेगा आवासीय विद्यालय एवं छात्रावास मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिया आश्वासन : मीणा कामत, विधायक

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

मधुबनी /बाबूबरही विधानसभा क्षेत्र के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। लदनियां प्रखंड में जल्द ही एक आवासीय विद्यालय एवं छात्रावास भवन का निर्माण कराया जाएगा।

इसको लेकर बाबूबरही की विधायक ने बिहार प्रदेश के मुख्यमंत्री  सम्राट चौधरी  के समक्ष प्रस्ताव रखा है। उन्होंने मुख्यमंत्री को विद्यालय से संबंधित विस्तृत जानकारी दी एवं जमीन से संबंधित आंकड़ों से भी अवगत कराया।

विधायक ने बताया कि आवासीय विद्यालय एवं छात्रावास हेतु खाता संख्या-1, खेसरा संख्या-3310* में पर्याप्त सरकारी जमीन उपलब्ध है, जहां इस भवन का निर्माण आसानी से हो सकता है।

इस प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री  सम्राट चौधरी  ने शत-प्रतिशत विश्वास दिलाया है कि बाबूबरही के विकास में कहीं भी किसी भी प्रकार की बाधा नहीं होगी। शिक्षा के जगत में बदलाव लाने के लिए जल्द ही वहां आवासीय विद्यालय एवं छात्रावास का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा, जिससे शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक बदलाव होगा।

विधायक ने कहा कि जैसे हमारे अभिभावक एवं बिहार प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  का भी कहना है कि शिक्षा और स्वास्थ्य के जगत में बदलाव लाने के लिए जो भी करना पड़े मंजूर है, लेकिन बिहार को आगे बढ़ना है।

उन्होंने अपने समस्त बाबूबरही विधानसभा के जनता मालिक को भरोसा दिलाते हुए कहा कि बहुत जल्द आवासीय विद्यालय एवं छात्रावास का निर्माण होगा।