NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई संदिग्ध नशीला पदार्थ बरामद
न्यूज डेस्क
मधुबनी/लदनियां थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई किए जाने का मामला सामने आया है। उपलब्ध दस्तावेज के अनुसार मामले में NDPS Act की धारा 8(c) एवं 21(b) के तहत केस दर्ज किया गया है।
दस्तावेज में संदिग्ध ब्राउन शुगर जैसे पदार्थ की बरामदगी का उल्लेख है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्ति को हिरासत में लिए जाने की बात सामने आई है।केस नंबर 367/26, लदनियां थाना का भी दस्तावेज में उल्लेख दिखाई दे रहा है। आगे की करवाई जारी है।

