देश - विदेशक्राइमबड़ी खबरे

SSB ने दो दिनों में 639.79 लीटर नेपाली शराब बरामद 03 तस्कर गिरफ्तार 03 दोपहिया वाहन जब्त

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज़ डेस्क 

मधुबनी/भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 48वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर के विभिन्न समवायों द्वारा 23 एवं 24 जुलाई 2026 को अलग-अलग स्थानों पर लगातार सफल कार्रवाई करते हुए कुल 639.79 लीटर नेपाली शराब, 03 दोपहिया वाहन जब्त किए गए तथा 03 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। सभी मामलों में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई संबंधित पुलिस थानों द्वारा की जा रही है।
पहली कार्रवाई में 23 जुलाई 2026 को जी समवाय मुख्यालय, जयनगर द्वारा प्राप्त आसूचना के आधार पर विशेष नाका लगाया गया। कार्रवाई के दौरान 9.79 लीटर नेपाली शराब एवं एक मोटरसाइकिल के साथ एक तस्कर को पकड़ा गया। गिरफ्तार व्यक्ति का पता ग्राम लक्ष्मीपुर, थाना खजौली, जिला मधुबनी (बिहार) है। बरामद सामान को थाना बासोपट्टी को सुपुर्द करने की कार्रवाई की गई।
दूसरी कार्रवाई में 24 जुलाई 2026 को ए समवाय, मधवापुर एवं बिहार पुलिस की संयुक्त विशेष नाका पार्टी ने सीमा स्तंभ संख्या 298 के निकट बड़ी सफलता हासिल करते हुए 405 लीटर नेपाली सोफी शराब एवं 09 लीटर मैकडॉवेल्स नेपाली शराब, कुल 414 लीटर शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान तस्कर अंधेरे एवं सीमा का लाभ उठाकर नेपाल की ओर भाग निकले, जबकि पूरी खेप जब्त कर थाना मधवापुर को सुपुर्द करने की कार्रवाई की गई।
तीसरी कार्रवाई में ई समवाय, बाह्य सीमा चौकी खौना द्वारा प्राप्त आसूचना पर विशेष नाका लगाकर 135 लीटर नेपाली शराब एवं एक हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार व्यक्ति का पता ग्राम खौना, थाना बासोपट्टी, जिला मधुबनी (बिहार) है। जब्त सामग्री को थाना हरलाखी को सुपुर्द किया जा रहा है।
चौथी कार्रवाई में ए समवाय, बाह्य सीमा चौकी बिहारी द्वारा 81 लीटर नेपाली शराब एवं एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति का पता ग्राम बराही, पोस्ट सुरसंड, थाना परिहार, जिला सीतामढ़ी (बिहार) है। बरामद सामग्री एवं अभियुक्त को अग्रिम कार्रवाई हेतु थाना मधवापुर को सुपुर्द किया गया।