युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को कानून के तहत शीघ्र कठोर और निर्णायक दंड मिलना चाहिए : PM, नरेंद्र मोदी
न्यूज डेस्क
पटना/युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को कानून के तहत शीघ्र, कठोर और निर्णायक दंड मिलना चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी युवाओं के सपनों का सौदा करने का साहस न कर सके। पेपर लीक जैसे अपराधों के विरुद्ध फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन का निर्णय स्वागत योग्य है। किसी पद पर बैठे व्यक्ति के इस्तीफे से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होता; समाधान निष्पक्ष, पारदर्शी और ईमानदार कार्रवाई से होता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक के विरुद्ध उठाये गये कदमों के परिणाम की धैर्यपूर्वक प्रतीक्षा की जानी चाहिए। कोई भी गंभीर बीमारी दवा लेते ही समाप्त नहीं होती; प्रभावी परिणाम आने में समय लगता है।
ऐसे में निरंतर धरना-प्रदर्शन, सड़कों पर अवरोध या संसद की कार्यवाही ठप करना अंततः आम जनता और युवाओं को ही प्रभावित करता है। इसलिए, आवश्यक है कि दोषियों के विरुद्ध सरकार द्वारा की जा रही कार्रवाई पर भरोसा रखते हुए उसके परिणाम का इंतजार किया जाय।
साथ ही, सरकार की भी जिम्मेदारी है कि इस मामले में शीघ्र, प्रभावी और निष्पक्ष कार्रवाई को अंतिम मुकाम तक पहुंचाए, ताकि युवाओं को न्याय मिले, उन्हें सड़कों पर उतरने की नौबत न आये और इस संवेदनशील मुद्दे का राजनीतिक लाभ उठाने का अवसर किसी को न मिले।
युवाओं का भविष्य राजनीति का नहीं, न्याय का विषय है।

