लालू बने जेम्स बॉन्ड जब 42 साल के CM ने पटना में किया सफेद मारुति का पीछा
संपादकीय: राम दुलार यादव
बिहार की सियासत में लालू प्रसाद यादव का नाम आते ही भैंस, चारा, रेल और ठेठ देहाती ठहाका याद आता है। लेकिन अगस्त 1990 का एक किस्सा ऐसा है जो आज भी पटना पुलिस कंट्रोल रूम में फुसफुसा कर सुनाया जाता है जब मुख्यमंत्री खुद ही जेम्स बॉन्ड बन गए थे।
कहानी उस रात की जब वायरलेस चीखा
लालू यादव को मुख्यमंत्री बने अभी सिर्फ 5 महीने हुए थे। उम्र महज 42 साल जोश उफान पर शाम को अपने 1 अणे मार्ग आवास पर बैठे थे। बगल में खड़ा गार्ड का वायरलेस अचानक चीखा एक लड़की को अगवा कर सफेद मारुति कार पटना जंक्शन रोड की तरफ भाग रही है इमरजेंसी हेल्प चाहिए ।
बस लालू ने कुर्ता संभाला और बोले -चलो हम ही चलेंगे
उन्होंने ड्राइवर से कहा लाल बत्ती बंद, हूटर बंद, पायलट का सायरन भी बंद। कोई नहीं जानेगा कि CM की गाड़ी है। जासूस की तरह पीछा करना है और फिर पटना की सड़क पर फिल्मी सीन शुरू हुआ। CM की एंबेसडर बिना बत्ती के सफेद मारुति को खोजने निकली।
पहली मारुति रोकी तो निकले अपने ही सांसद
कुछ दूर पर एक सफेद मारुति दिखी। ड्राइवर को कहा – फिल्मी स्टाइल में ओवरटेक कर रोक। गाड़ी रोकी गई अंदर बैठे लोग हड़बड़ा गए। दरवाजा खुला तो लालू चौंक गए अरे ये तो अपने ही जनता दल के सांसद देवेंद्र प्रसाद यादव हैं।
लालू ने हाथ जोड़कर कहा माफ कीजिएगा सांसद जी, बाद में मिलते हैं अभी एक बच्ची को बचाना है।
गाड़ी फिर भागी। दूसरी सफेद मारुति मिली। फिर रोकी। उसमें एक वकील साहब निकले।
तीसरी चौथी पटना स्टेशन रोड पर उस रात जितनी सफेद मारुति थीं, सबकी तलाशी CM खुद ले रहे थे।
आखिर में वो लड़की तो पुलिस ने बरामद कर ही ली लेकिन उस रात पटना ने देख लिया कि ये CM कुर्सी पर बैठकर फाइल साइन करने वाला नहीं सड़क पर उतरने वाला CM है।
ये लालू का असली ब्राइड
1990 में लालू ने अफसरों में हड़कंप मचा रखा था। विधानसभा में 31 भ्रष्ट IAS का नाम पढ़वा दिया। चपरासी क्वार्टर में रहते थे। ऊर्जा इतनी कि रात के 2 बजे औचक निरीक्षण पर निकल जाते थे।आज जब नेता बुलेट प्रूफ गाड़ी और Z+ सिक्योरिटी के बिना पान की दुकान तक नहीं जाते, तब ये किस्सा याद दिलाता है कि सत्ता का मतलब सिर्फ प्रोटोकॉल नहीं पब्लिक के लिए दौड़ना भी होता है।
चाहे आप लालू के विरोधी हों या समर्थक लेकिन ये मानना पड़ेगा 42 साल का वो नौजवान CM जब बिना लाल बत्ती के सफेद मारुति का पीछा कर रहा था तब वो बिहार का पहला और आखिरी जेम्स बॉन्ड CM बन गया था।

