बलिराजगढ़ में 6 दिन बाद भी नहीं पहुंचे सांसद, जनता पूछ रही है आखिर हमारा सांसद कहां है
-
रिपोर्ट:सुरेंद्र कुमार सिंह
मधुबनी/बाबूबरही प्रखंड के बलिराजगढ़ में 6 दिन पहले पुलिस फायरिंग की घटना हुई, जिसमें दो लोगों की मौत और एक व्यक्ति के घायल होने की बात सामने आ रही है। पूरा गांव मातम में है, परिजन न्याय के लिए तरस रहे हैं। लेकिन 6 दिन गुजर जाने के बाद भी क्षेत्र के सांसद रामप्रीत मंडल ने परिजनों से मिलना तो दूर उनकी सुध तक लेना मुनासिब नहीं समझा।लोगों ने नीतीश कुमार के नाम पर विकास के नाम पर इन्हें दोबारा सांसद बनाया। दूसरी बार सांसद बनने के बाद तो मानो इनका क्षेत्र से नाता ही टूट गया है। चर्चा तो यहां तक है कि सांसद जी रहते कहां हैं, आते कब हैं, जाते कब हैं किसी को कुछ पता ही नहीं।
जनता का कहना है..
ना किसी के सुख में पहुंचते हैं, ना दुख में।
ना किसी का काम करते हैं, ना फोन तक उठाते हैं।
सिर्फ दिल्ली, मुंबई और विदेश घूमने में व्यस्त हैं।
क्या इसी दिन के लिए वोट दिया था
लोगों ने नीतीश कुमार को मजबूत करने के लिए विकास होगा इस भरोसे पर वोट दिया था। लेकिन स्थानीय सांसद उस भरोसे को ही भूल गए। वोट के समय जनता के पैर छूने वाले सांसद जीतने के बाद जनता से मिलना-जुलना भी बंद कर देते हैं। यही आज झंझारपुर की हकीकत बन गई है।
जनप्रतिनिधि इसलिए चुना जाता है कि मुसीबत में वह घर पहुंचेगा, हाल-चाल पूछेगा। लेकिन वर्तमान सांसद का हाल यह है कि फोन उठाना भी अपनी तौहीन समझते हैं पहुंचना तो बहुत दूर की बात है।
बिहार हलचल न्यूज का सवाल
रामप्रीत मंडल जी अगर आप क्षेत्र में नहीं आएंगे, लोगों का दुख नहीं समझेंगे, तो कौन समझेगा।बलिराजगढ़ के पीड़ित परिवार आपके इंतजार में हैं। क्या आपका एक बार वहां जाना इतना मुश्किल है।
आज झंझारपुर की जनता अपने सांसद को खोज रही है। अब तो लगता है कि पोस्टर लगाकर लापता सांसद की तलाश करनी पड़ेगी।लोगों की आवाज उठना लाजिमी है आखिर हमारा सांसद कहां है।

