बड़ी खबरेबिहारसंस्कृतिसाहित्य

बिहटा में गोवर्धन पूजा महोत्सव-सह-सम्मान समारोह का भव्य आयोजन : डॉ मीसा भारती और पप्पू यादव

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

रिपोर्ट:राजकुमार यादव 

पटना /श्रीकृष्ण सेवा न्याय परिषद के तत्वावधान में बिहटा में श्री गोवर्धन पूजा महोत्सव-सह-सम्मान समारोह का भव्य उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। समारोह की अध्यक्षता रंजय कुमार ने कीजबकि संचालन वकील यादव ने किया।

कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन, गोवर्धन पूजा के महत्व और वर्तमान सामाजिक, राजनीतिक व आर्थिक परिस्थितियों में श्रीकृष्ण के विचारों की प्रासंगिकता पर विस्तार से चर्चा हुई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद डॉ मीसा भारती ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का दर्शन केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है बल्कि यह सामाजिक समरसता, आर्थिक विकास, राजनीतिक कुशलता और सांस्कृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है। श्रीकृष्ण ने अपने जीवन और उपदेशों से समाज को कर्म, कर्तव्य, समानता और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा प्रकृति, पर्यावरण, पशुधन और कृषि संस्कृति के संरक्षण का संदेश देती है। आज के दौर में पर्यावरण संरक्षण और किसानों की समृद्धि के लिए यह संदेश और भी प्रासंगिक है।

पूर्णिया सांसद राकेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि यादव समाज ने देश की सामाजिक और आर्थिक व्यवस्था में अहम योगदान दिया है। समाज की एकजुटता, शिक्षा और राजनीतिक भागीदारी से ही नई दिशा मिलेगी। गरीबी से बाहर आने के लिए शिक्षा और कौशल विकास पर ध्यान देना होगा।

वहीं अति विशिष्ट अतिथि भाई वीरेन्द्र ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण के लिए संगठित समाज, तकनीकी विकास और संवैधानिक मूल्यों को अपनाना जरूरी है।

इस मौके पर प्रखंड प्रमुख मालती देवी, नप अध्यक्ष प्रियंका देवी, पूर्व विधायक सूर्यदेव त्यागी, अशोक यादव, जिप उपाध्यक्ष आशा देवी, प्रशांत निराला, साहित्यकार श्रीकांत व्यास सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।