बिहार

नवनियुक्त राजस्व कर्मचारियों को मिला नियुक्ति पत्र

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज़ डेस्क

मधुबनी/बिहार विभागीय दिशानिर्देश के आलोक में सभी नव नियुक्त राजस्व कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कर कमलों द्वारा अधिवेशन भवन पटना में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम सह एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में समाहरणालय के सभाकक्ष से ऑनलाइन मोड में भाग लिया ।

बिहार सरकार द्वारा कुल 208 चयनित लोगों की सूची जिले को आवंटित की गई थी। जिसमें से 188 लोगों ने जिले में आयोजित काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा लिया। खबर लिखे जाने तक कुल 148 लोगों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जा चुका है।

जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा एवम प्रभारी अपर समाहर्ता विशाल राज द्वारा इन सभी नव नियुक्त राजस्व कर्मचारियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई और उम्मीद जताई कि अब जिले में राजस्व वसूली और दाखिल खारिज आदि महत्वपूर्ण कार्यों में तेजी आएगी एवम आम जन की कार्यो का निष्पादन ससमय होगा।