बिहारक्राइमबड़ी खबरे

SSB ने 302 लीटर नेपाली शराब जब्त एक तस्कर गिरफ्तार तीन फरार

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

सुरेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट 

मधुबनी/लदनियां/बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद नेपाल से शराब तस्करी का खेल थम नहीं रहा है। सीमा सुरक्षा बल एसएसबी को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से लछमिनिया गांव की ओर चार मोटरसाइकिलों पर सवार होकर भारी मात्रा में नेपाली शराब लाई जा रही है। सूचना के आधार पर SSB ने दलबल के साथ लक्ष्मीनिया जाने वाली सड़क पर घेराबंदी की गई।

SSB को देख चारों तस्कर अपनी-अपनी मोटरसाइकिल पर बोरा लादे नेपाल बॉर्डर की ओर भागने लगे। SSB ने पीछा कर एक तस्कर को दबोच लिया, जबकि तीन तस्कर नेपाल की ओर भागने में सफल रहे।

पकड़े गए तस्कर की पहचान सियाराम सुमन, पिता सुरेश यादव, साकिन भगवतीपुर, थाना लदनियां के रूप में हुई है। फरार तस्करों की पहचान रौशन यादव, संतोष यादव और जिवछ पासवान के रूप में हुई है।

SSB ने मौके से कुल 302.700 लीटर नेपाली देसी शराब दिल बहादुर और चार मोटरसाइकिलें ( BR32AP6614, BR32AB1898, BR07AQ3549 और एक बिना नंबर की ) जब्त की हैं।

प्राथमिकी लदनियां थाना में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 की धारा 30(a) के तहत दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए फरार अभियुक्तों और मोटरसाइकिल मालिकों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

छापेमारी दल में  प्रदीप सिंह उप निरीक्षक पिपराही  सहित अन्य सशस्त्र बल शामिल रहें।