बिहारशिक्षा

गोदाम टोल मिडिल स्कूल में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

मधुबनी/लदनियां  प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, गोदाम टोल में  शिक्षक दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर विद्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान   विद्यालय परिवार को भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का चित्र भेंट किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा गया कि डॉ. राधाकृष्णन एक आदर्श शिक्षक थे और उनके आदर्शों पर चलकर ही समाज में शिक्षा की अलख जगाई जा सकती है। शिक्षक ही राष्ट्र के निर्माता होते हैं।

इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित सभी शिक्षकों को माला पहनाकर और उपहार देकर सम्मानित किया गया। बच्चों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिक्षकों के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया।

विद्यालय परिवार ने इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि डॉ. राधाकृष्णन का चित्र विद्यालय में हमेशा शिक्षकों को प्रेरणा देता रहेगा।