भगवतीपुर में शोक की लहर लगभग 90 वर्षीय रामाशीष यादव का निधन
न्यूज डेस्क
मधुबनी /लदनियां प्रखंड के लछमनिया पंचायत अंतर्गत भगवतीपुर गांव में शुक्रवार को शोक की लहर दौड़ गई। गांव के सबसे बुजुर्ग और सम्मानित व्यक्ति श्री रामाशीष यादव (उम्र करीब 90 वर्ष) का निधन हो गया।
उनका निधन दिनांक 04/09/2026 को रात्रि 10 बजकर 44 मिनट पर हुआ। उनके निधन की खबर सुनते ही पूरे गांव में मातम छा गया।
रामाशीष यादव अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं। वे अपने जीवन में सादगी, ईमानदारी और मेहनत के लिए जाने जाते थे। गांव के लोग उन्हें अनुभव का खजाना मानते थे।
उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर बाद त्रिशूला नदी में किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार और पंचायत शामिल और उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी जा रही है।
ईश्वर आत्मा को शांति दें और परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करें।

