बिहारक्राइम

SSB ने 36 लीटर नेपाली शराब के साथ एक नाबालिग अभ्युक्त को पकड़ा

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर के ‘B’ कम्पनी, सीमा चौकी परसा के कार्यक्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग अभ्युक्त को 36 लीटर नेपाली शराब के साथ पकड़ा गया।

दिनांक 04.09.2026 को लगभग 0410 बजे ‘B’ कम्पनी, मधवापुर के सहायक कमांडेंट से प्राप्त सूचना के आधार पर सीमा स्तंभ संख्या 298/01 के निकट नाका पार्टी तैनात की गई। नाका पार्टी को कुछ संदिग्ध व्यक्ति बोरे लेकर नेपाल से भारत की ओर आते हुए दिखाई दिए। नाका पार्टी को देखकर संदिग्धों ने बोरे छोड़कर भागने का प्रयास किया। कार्रवाई के दौरान एक नाबालिग अभ्युक्त को सामान सहित पकड़ लिया गया।

तलाशी के दौरान बोरे से नेपाली सोफी शराब की 120 बोतलें (प्रत्येक 300 मिलीलीटर), कुल 36 लीटर बरामद की गई।

गिरफ्तार/पकड़े गए नाबालिग अभ्युक्त का पता:
ग्राम–परिगामा, डाकघर–चिकना चक, थाना–चोरौत, जिला–सीतामढ़ी, बिहार।नाबालिग की पहचान की प्रारंभिक पूछताछ में बरामद शराब के नेपाल से भारत लाए जाने की जानकारी प्राप्त हुई। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु बरामद शराब एवं नाबालिग अभ्युक्त को थाना मधवापुर, जिला मधुबनी के सुपुर्द करने की प्रक्रिया प्रचलित है।

इस अवसर पर श्री राजेंद्र कुमार, कमांडेंट, 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर अवैध शराब एवं अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी को रोकने के लिए सशस्त्र सीमा बल द्वारा लगातार सतर्कता एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। सीमा पर किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को रोकने के लिए जवानों को विशेष रूप से सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा के साथ-साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाना भी बल की महत्वपूर्ण प्राथमिकता है।