बड़ी खबरेक्राइमबिहार

SSB ने 900 मिलीलीटर कफ सिरप बरामद एक नेपाली नागरिक गिरफ्तार।। 2.135 लीटर नेपाली शराब बरामद एक व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

मधुबनी / SSB ने विशेष पेट्रोलिंग पार्टी का गठन किया गया। टीम द्वारा अंतरराष्ट्रीय सीमा स्तंभ संख्या 280/23 से लगभग 400 मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में हरिने बाजार के पास निगरानी की जा रही थी। लगभग 17:41 बजे पेट्रोलिंग पार्टी ने एक व्यक्ति को हाथ में काले रंग की प्लास्टिक की थैली लेकर आते हुए देखा। पेट्रोलिंग पार्टी को देखकर उक्त व्यक्ति इधर-उधर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे जवानों द्वारा पकड़ लिया गया।

तलाशी के दौरान उसके पास से Onerex Cough Syrup की 09 बोतलें, प्रत्येक 100 मिलीलीटर, कुल 900 मिलीलीटर बरामद की गईं।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान पंकज कुमार मिश्रा, उम्र 41 वर्ष, पुत्र विजय कुमार मिश्रा, वार्ड संख्या 02, देउरी परवाड़ा, थाना ओरही, जिला धनुषा, जनकपुर, नेपाल के रूप में हुई है। वह नेपाल का नागरिक है।

प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्ति ने बताया कि उक्त कफ सिरप भारत से खरीदकर नेपाल ले जाया जा रहा था तथा व्यक्तिगत उपयोग के लिए ले जाया जा रहा था। पूछताछ के दौरान बरामद कफ सिरप को हरिने, थाना हरलाखी, जिला मधुबनी निवासी रंजीत यादव से खरीदे जाने की जानकारी भी सामने आई है।

बरामद 900 मिलीलीटर Onerex Cough Syrup एवं गिरफ्तार नेपाली नागरिक की आवश्यक जब्ती एवं गिरफ्तारी संबंधी कार्रवाई पूर्ण कर थाना हरलाखी, जिला मधुबनी को अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु सुपुर्द किया जा रहा है।

इस अवसर पर श्री राजेंद्र कुमार, कमांडेंट, 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर मादक एवं मनोदैहिक पदार्थों तथा प्रतिबंधित दवाओं के अवैध आवागमन की रोकथाम के लिए सशस्त्र सीमा बल द्वारा लगातार सतर्कता एवं आसूचना आधारित कार्रवाई की जा रही है। सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

 

2. 135 लीटर नेपाली शराब बरामद एक व्यक्ति गिरफ्तार

मधुबनी/48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर के एफ समवाय, कमला की नाका पार्टी द्वारा प्राप्त आसूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 135 लीटर नेपाली देशी शराब बरामद की गई तथा एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान शराब के परिवहन में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की गईं।

नाका पार्टी द्वारा प्राप्त आसूचना के आधार पर अंतरराष्ट्रीय सीमा स्तंभ संख्या 270/15 से लगभग 50 मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में छोटा अकोन्हा तालाब के पास निगरानी के दौरान नेपाल से भारत की ओर एक व्यक्ति को बोरी लेकर आते हुए देखा गया। नाका पार्टी द्वारा घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़ लिया गया।

बोरी की तलाशी लेने पर उसमें नेपाली देशी शराब (गौरव) की 450 बोतलें, प्रत्येक 300 मिलीलीटर, कुल 135 लीटर बरामद हुईं। इसके बाद नाका पार्टी द्वारा आसपास के क्षेत्र में तलाशी लेने पर दो मोटरसाइकिलें दिखाई दीं, जिन पर एक-एक बोरी लदी हुई थी। दोनों बोरियों की जांच करने पर उनमें भी नेपाली देशी शराब बरामद हुई।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अमरेंद्र कुमार अमर, उम्र 39 वर्ष, पुत्र बैजनाथ ठाकुर, निवासी मीनाबाजार थरेसी, डाकघर जगतपुर, थाना रहिका, जिला मधुबनी, बिहार के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि उक्त शराब इनरवा, नेपाल स्थित प्रधान नामक शराब की दुकान से खरीदी गई थी तथा इसे मधुबनी, भारत में अपने घर पर बेचने के लिए लाया जा रहा था।

कार्रवाई के दौरान 135 लीटर नेपाली देशी शराब एवं दो मोटरसाइकिलों को विधिवत जब्त किया गया। बरामद सामान एवं गिरफ्तार व्यक्ति की आवश्यक जब्ती एवं गिरफ्तारी संबंधी कार्रवाई पूर्ण कर थाना देवधा, जिला मधुबनी को अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु सुपुर्द किया जा रहा है।