देश - विदेशराजनीतिक

मोदी 3.0 की नई टीम में बड़े बदलाव के संकेत सामाजिक समीकरण साधने पर जोर

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

राम दुलार यादव, संपादक 

नई दिल्ली/ मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में अब कैबिनेट और संगठन में बड़े फेरबदल की तैयारी है। सूत्रों के अनुसार भाजपा 2029 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए महिला + युवा + पिछड़ा के नए सामाजिक कॉम्बिनेशन को साधने में जुटी है।

पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की मंशा है कि मोदी 3.0 की नई टीम में इन तीनों वर्गों को ज्यादा प्रतिनिधित्व दिया जाए। इसका मकसद NDA के सामाजिक आधार को और मजबूत करना है।

क्या होगा नया फॉर्मूला

महिला केंद्र और राज्यों में महिला मंत्रियों की संख्या बढ़ सकती है। महिला आरक्षण कानून लागू होने के बाद भाजपा महिला नेतृत्व को आगे करना चाहती है।

युवा 40 से 50 वर्ष आयु वर्ग के युवा सांसदों और विधायकों को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। संगठन में भी युवा मोर्चा के नेताओं को तवज्जो।
पिछड़ा/अति पिछड़ा OBC, EBC और अति पिछड़ा वर्ग से आने वाले नेताओं को कैबिनेट और संगठन दोनों जगह अहम पद दिए जाने की चर्चा है। बिहार, UP, MP जैसे राज्यों से इस वर्ग के मजबूत चेहरों को आगे लाने पर मंथन।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि जातिगत जनगणना और सामाजिक न्याय के मुद्दे पर विपक्ष के हमले को काटने के लिए भाजपा सबका साथ, सबका विकास के साथ “सबकी भागीदारी” का नया मॉडल देगी।

नई टीम में पुराने चेहरों के साथ नए प्रयोग भी देखने को मिल सकते हैं। अंतिम मुहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शीर्ष नेतृत्व की बैठक के बाद लगेगी।