नीतीश सेतु पर अब टोल टैक्स लगेगा कार से लेकर भारी वाहनों तक के लिए 1.25 से 8.10 रुपये प्रति किलोमीटर तक दरें तय
रिपोर्ट:शंकर प्रसाद सिंह
पटन/ पटना और वैशाली को जोड़ने वाले नीतीश सेतु से सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर है। अब इस सेतु पर सफर करने के लिए टोल टैक्स देना होगा।
जानकारी के मुताबिक कार से लेकर भारी वाहनों तक के लिए टोल की दरें तय कर दी गई हैं। दरें 1.25 रुपये से लेकर 8.10 रुपये प्रति किलोमीटर तक रखी गई हैं।वाहन के प्रकार के हिसाब से टोल की राशि अलग-अलग होगी। छोटे वाहनों को कम और बड़े व भारी वाहनों को ज्यादा टोल देना होगा।
पटना-वैशाली के बीच रोजाना हजारों लोग इस सेतु से आवागमन करते हैं। टोल लागू होने के बाद रोज सफर करने वालों की जेब पर असर पड़ेगा।वहीं दूसरी तरफ लोगों का कहना है कि सेतु के रखरखाव और बेहतर सुविधा के लिए टोल जरूरी है।फिलहाल टोल की दरें तय कर दी गई हैं। जल्द ही टोल वसूली की व्यवस्था शुरू की जाएगी।

