बेलाकोठी में श्री 108 विश्वनाथ महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 1 अगस्त को विशाल भंडारा
लक्ष्मी शर्मा
मधुबनी/खजौली प्रखंड क्षेत्र के ग्राम बेलाकोठी में बुधवार को धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ श्री श्री 108 विश्वनाथ महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा किया गया।
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पूज्य संत श्री ह्रदयनाथ शास्त्री जी महाराज के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार, रुद्राभिषेक और विधि-विधान के साथ किया गया।
सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भजन-कीर्तन और शंख-घंटों की ध्वनि से पूरा गांव भक्तिमय हो गया।
मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में शनिवार को समस्त ग्रामीणों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसमें दूर-दराज के श्रद्धालु भी शामिल होंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निम्न समिति का गठन किया गया है-अध्यक्ष श्याम लाल सिंह,उपाध्यक्ष, रविन्द्र प्रसाद सिंह,सचिव राजेंद्र प्रसाद सिंह,उपसचिव राजेंद्र सिंह उर्फ शर्मा जी,कोषाध्यक्ष बरुन सिंह,मेला प्रभारी कृष्ण सिंह उर्फ पिंटू जी, नरेश सिंह, मिथिलेश सिंह, बब्लू सिंह
मीडिया प्रभारी लक्ष्मी शर्मा,निगरानी समिति महेंद्र प्रसाद चौधरी, जय जय राम कुशवाहा, अनिल सिंह, कमलेश सिंह, प्रमोद शर्मा, प्रकाश सिंह, जयराम सिंह ग्रामीणों ने कहा कि मंदिर बनने से अब गांव में धार्मिक आस्था का केंद्र तैयार हो गया है।

