बिहार

CAG रिपोर्ट में खुलासा बिहार में बना ₹3.3 करोड़ का हवाई पुल

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

पटना/ बिहार में विकास कार्यों के नाम पर सरकारी खजाने के दुरुपयोग का एक और मामला नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक यानी CAG की रिपोर्ट में उजागर हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार राज्य में बिना नदी, बिना नाले और बिना संपर्क सड़क के ही ₹3.3 करोड़ की लागत से एक पुल का निर्माण कर दिया गया।

CAG की ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि संबंधित विभाग ने तकनीकी आवश्यकता और औचित्य के बिना ही इस पुल के निर्माण पर करोड़ों रुपये खर्च कर दिए। पुल बन तो गया, लेकिन उसके दोनों ओर न कोई सड़क है और न ही नीचे कोई नदी या नाला। ऐसे में इस पुल का आम जनता के लिए कोई उपयोग नहीं है।

CAG  ये भी कहा कि सरकारी बजट का घोर दुरुपयोग और विभागीय अधिकारियों की भारी लापरवाही करार दिया है। रिपोर्ट में इस निर्माण की स्वीकृति प्रक्रिया और भुगतान पर भी सवाल उठाए गए हैं।

इस खुलासे के बाद बिहार में इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण, टेंडर प्रक्रिया और गुणवत्ता नियंत्रण पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। विपक्ष ने मामले की उच्च स्तरीय जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।