बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 16 IAS अफसरों का तबादला 3 DM समेत कई सचिव बदले
न्यूज डेस्क
बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने 16 IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। 21.06.2026 को जारी अधिसूचना में बांका, गोपालगंज, किशनगंज और भागलपुर के DM समेत कई निगमों के MD और विभागीय सचिव बदले गए हैं। राहुल कुमार को पावर जेनरेशन और संचरण कंपनी के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।
1. 4 जिलों के DM बदले
नवदीप शुक्ला, भा.प्र.से. 2013 – बांका DM से विशेष सचिव, युवा-रोजगार एवं कौशल विकास विभाग + अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, बिहार कौशल विकास मिशन
2. पवन कुमार सिन्हा, 2013 – गोपालगंज DM से *विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग।
3. विशाल राज, 2017 – किशनगंज DM से *MD, बिहार राज्य पॉवर जेनरेशन कंपनी।
4. नवल किशोर चौधरी, 2013 – भागलपुर DM से *MD, बिहार राज्य संचरण कंपनी + विशेष सचिव, नगर विकास एवं आवास।
2. बड़े निगमों में फेरबदल
शीर्षत कपिल अशोक, 2011 – पथ विकास निगम MD से MD, कम्फेड बने। आपदा प्रबंधन, फल-सब्जी निगम, डेयरी-पशु संसाधन का अतिरिक्त प्रभार रहेगा।
सौरभ जोरवाल, 2014 – साउथ बिहार पॉवर MD को पथ विकास निगम MD का अतिरिक्त प्रभार
अनिमेष कुमार पराशर, 2010- शहरी आधारभूत संरचना निगम MD को सचिव, नगर विकास एवं आवास* का अतिरिक्त प्रभार।
3. राहुल कुमार 2 पदों से मुक्त
राहुल कुमार, 2011को MD, पावर जेनरेशन कंपनी और MD, संचरण कंपनी के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। इनकी जगह विशाल राज और नवल किशोर चौधरी* को जिम्मेदारी मिली।
4. अन्य अहम तबादले
कुमार मंगलम, 2014- पूर्णिया नगर आयुक्त से *लसचिव, राजस्व पर्षद।
प्रशांत कुमार सी एच, 2015 – अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को परियोजना निदेशक, बिहार शिक्षा परियोजना का अतिरिक्त प्रभार।
स्पर्श गुप्ता, 2019 – बीज निगम MD से अपर कार्यपालक निदेशक, राज्य स्वास्थ्य समिति।
श्रेष्ठ अनुपम, 2020- मुजफ्फरपुर DDC से संयुक्त सचिव, वित्त विभाग।
अभिषेक पलासिया, 2020 – गया नगर आयुक्त से संयुक्त सचिव, पथ निर्माण।
कुमार निशांत विवेक, 2020 – बिहारशरीफ नगर आयुक्त से निदेशक, प्राथमिक शिक्षा।
अनन्या सिंह, 2020 – औरंगाबाद DDC से अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जीविका +आयुक्त, मनरेगा।
5. वेतनमान में समकक्षता
भा.प्र.से. नियमावली, 2016के तहत शीर्षत कपिल अशोक और नवल किशोर चौधरी का पद विशेष सचिव,विशाल राज का अपर सचिव तथा स्पर्श गुप्ता और अनन्या सिंह का पद संयुक्त सचिव के समकक्ष घोषित किया गया है।

