15 बोरा में 397 किलो गांजा बरामद दो तस्कर गिरफ्तार
राम कुमार सिंह
मधुबनी/ लौकही थाना क्षेत्र में पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में नेपाल से नदी रास्ते लाई जा रही 15 बोरा में पैक 397 किलो गांजा बरामद किया गया।
छापेमारी के दौरान दो तस्कर तुलसीयाही गांव निवासी धर्मेंद्र यादव तथा कुरीवन गांव निवासी बिल्टु सदाय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने कहा कि कोई भी तस्कर पुलिस से बच नहीं पाएंगे।

