देश - विदेशबंगालराजनीतिक

SPG से झालमुड़ी बनवाई ताकि ड्रामा रचा जा सके : ममता बनर्जी

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

सेंट्रल डेस्क 

कोलकाता/ SPG से झालमुड़ी बनवाई ताकि ड्रामा रचा जा सके। इस बयान पर राजनीति गरम है, लेकिन सच्चाई इतनी सीधी नहीं होती जितनी बयानबाज़ी में दिखाई जाती है।

नरेंद्र मोदी का बंगाल में आम लोगों के बीच जाकर Jhalmuri खाना कोई नई बात नहीं है ,वे अक्सर अपनी छवि ग्राउंड कनेक्ट  वाली रखते हैं। वहीं Mamata Banerjee ने इसे ड्रामा बताकर सीधे राजनीतिक हमला बोला है, क्योंकि Bengal Election नज़दीक हों या माहौल चुनावी हो हर छोटी चीज़ भी बड़ा मुद्दा बन जाती है।

अब बात सीधी है 

राजनीति में इमेज और मैसेज दोनों चलते हैं।मोदी  का यह कदम उनके समर्थकों को जमीन से जुड़े नेता दिखाता है। ममता जी का बयान उनके वोटर्स को नाटक बनाम असलियत का नैरेटिव देता है

लेकिन जनता क्या देख रही है

जनता अब सिर्फ झालमुड़ी नहीं देखती वो रोजगार, महंगाई, विकास और सुरक्षा भी देखती है।

चुटीला अंदाज़ में कहें तो

राजनीति में झालमुड़ी कम, मसाला ज़्यादा होता है और असली टेस्ट जनता ही तय करती है।