बॉयफ्रेंड से मिलने दिल्ली से मेरठ आई युवती नशे में चूर होकर सड़क पर किया हाईवोल्टेज ड्रामा पुलिस के साथ हाथापाई का आरोप
सेंट्रल डेस्क
मेरठ / दिल्ली से मेरठ अपने बॉयफ्रेंड से मिलने आई एक युवती ने सड़क पर हाई वॉल्टेज ड्रामा दिखाया। युवती अपने बॉयफ्रेंड परवेज से मिलन मेरठ आई थी।
मिली जानकारी के मुताबिक दोनों ने क्रांतिधारा पर दारू पी, जिसके बाद लड़की को नशा हो गया और उसने अपना आपा खो दिया। जिस गाड़ी से घूम रहे थे पुलिस ने उस कार को रोक लिया और पूछताछ शुरु कर दी। देर रात पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने के बाद ही लड़की गुस्से में आ गई और पुलिस से अभद्रता करने लगी।
लड़की ने करीब 15 मिनट तक हाई वॉल्टेज ड्रामा किया, जिसके बाद राहगीरों का जमावड़ा लग गया और घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने इस पूरे ड्रामे का वीडिया रिकॉर्ड कर लिया।
पुलिस से की मारपीट की कोशिश
आरोप है कि लड़की इतने नशे में थी कि उसने पुलिस को गंद-गंदी गालियां देकर वर्दी उतरवा देने की धमकी दी, केवल इतना ही नहीं बल्कि, युवती द्वारा वहां खड़े एक व्यक्ति पर हाथ भी उठाया गया । उसने न केवल उस व्यक्ति के थप्पड़ जड़ दिया बल्कि, पुलिस से भी हाथापाई करने की कोशिश की. वीडियो में युवती की इन सभी हरकतों को देखा जा सकता है, जहां वह बार-बार पुलिस को ललकारते हुए बोलती है कि तुम्हारी औकात क्या है मौं तुम्हारी वर्दी उतरवा दूंगी।इस दौरान बॉयफ्रेंड परवेज भी उसका साथ देकर पुलिस से बहस कर रहा है। हालांकि, वह उसे हटाकर गाड़ी में बैठाने की भी कोशिश कर रहा था ।
दोनों को भेजा गया जेल
युवक-युवती द्वारा पुलिस से अभद्रता करने के बाद उन्हें हिरासत में लेकर उन्हें जेल भेज दिया गया है।पुलिस का आरोप है कि परवेज और उसकी गर्लफ्रेंड सड़क पर बदतमीजी कर रहे थे ।इस दौरान मौके पर खड़ी दो कारों को जब्त कर सांति भंग करने के चलते उनका चालान कर दिया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि चर्च के पास कुछ लोग गाड़ी में बैठकर सार्वजनिक जगह पर शराब पी रहे थे।

