बिहार

कुमरखत पश्चिमी पंचायत में सहयोग शिविर 21 शिकायतें मिलीं 18 का ऑन स्पॉट निष्पादन

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

मधुबनी/लदनियां प्रखंड के कुमरखत पश्चिमी पंचायत के कमतौलिया गांव स्थित पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को ग्राम पंचायत द्वारा सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता वरिय उप समाहर्ता बिरजू दास ने की।

शिविर में कुल 21 शिकायती आवेदन प्राप्त हुए। इसमें से 18 आवेदनों का ऑन स्पॉट निष्पादन कर दिया गया। बाकी 3 आवेदनों को संबंधित विभाग को भेजा गया है।

उप समाहर्ता ने कहा शिविर में आपलोग अपना लिखित शिकायत कीजिये, ऑन स्पॉट निष्पादन किया जाएगा। एक माह के अंदर आवेदन का निदान नहीं किया गया तो संबंधित पदाधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

कौन-कौन से मामले आए ,शिविर में मुख्य रूप से ये शिकायतें आईं

राशन कार्ड में नाम जोड़ने-हटाने

पेंशन नहीं मिलने की समस्या

नल-जल योजना में गड़बड़ी bk

आवास योजना की किस्त अटकी

जमीन संबंधी विवाद और दाखिल-खारिज

मनरेगा जॉब कार्ड और भुगतान

शिविर में BDO, CO, पंचायत सचिव, राजस्व कर्मचारी, RTPS काउंटर के कर्मी समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद थे। ताकि लोगों को एक ही जगह सभी समस्याओं का समाधान मिल सके।

सरकार जनता के दरबार में प्रशासन की तर्ज पर पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर लगा रही है। मकसद है कि ग्रामीणों को ब्लॉक या जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें और उनकी शिकायतें पंचायत स्तर पर ही सुलझ जाएं।