मध्य विद्यालय महथा में राष्ट्रीय मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में सफलता करने वाले छात्रों को अंगवस्त्र-मोमेंटो देकर बढ़ाया हौसला : BEO
News डेस्क
मधुबनी /लदनियां प्रखंड के मध्य विद्यालय महथा में राष्ट्रीय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा 2026 में सफलता प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। विद्यालय में आयोजित समारोह में छात्रों को अंगवस्त्र और मोमेंटो भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया गया।
परीक्षा में सफल होने वाले छात्र आशीष कुमार, कुश कुमार, ऋषि कुमार, संतोष कुमार और छात्रा आरुष कुमारी इन सभी को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि अमितेश कुमार शिक्षा पदाधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत कार्यक्रम का..
उपस्थित पूर्व प्रधानाचार्य जगदीश ठाकुर, पूर्व प्रधानाध्यापक राम वृक्ष सिंह, पर्यवेक्षक आजाद, पंकज कुमार, गोपाल कुमार, प्रवीण कुमार, मो. नौशाद, कृष्णा झा, दयानंद ठाकुर, सचिव मिंटू महतो, संतोष सिंह, महेश राम, अरुण कुमार, नीतू कुमारी, जीवछ कुमार समेत अन्य शिक्षक उपस्थित थे।
शिक्षा पदाधिकारी ने कहा है कि क्षेत्र के बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में सफलता पाकर विद्यालय और इलाके का नाम रोशन किया है। यह अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने छात्रों को शुभकामनाएं दीं और शिक्षकों की मेहनत की सराहना की।
उत्कृष्ट मध्य विद्यालय गोदाम टोल छात्र को भी सम्मानित किया गया। विद्यालय के दो छात्रों ने भी छात्रवृत्ति परीक्षा में सफलता पाई है।
सम्मानित छात्रों ने कहा कि विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के सहयोग से यह सफलता मिली। आगे भी मेहनत जारी रखेंगे।
प्रधानाध्यापक ने बताया कि सफल छात्रों को प्रमाण-पत्र, अंगवस्त्र, माला और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रेम नाथ गोसाई ने किया ।
–

