ग्रामीण आवास सहायक अजय कुमार रमण की सेवा फर्जी प्रमाण-पत्र के आरोप में समाप्त .उप विकास आयुक्त सुमन प्रसाद साह ने जारी किया आदेश
न्यूज डेस्क
मधुबनी/लदनिया प्रखंड मुख्यालय में फर्जी प्रमाण-पत्र के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल करने के मामले में मधुबनी जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। लदनियां प्रखंड के ग्रामीण आवास सहायक अजय कुमार रमण की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है।
उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सुमन प्रसाद साह ने आदेश जारी किया है। जांच में पाया गया कि अजय कुमार रमण ने फर्जी प्रमाण-पत्र के आधार पर ग्रामीण आवास सहायक पद पर नियुक्ति* ली थी।
DDC सुमन प्रसाद साह ने बताया
प्रमाण-पत्रों का सत्यापन विभिन्न स्तरों पर कराया गया।
संबंधित संस्थानों से पत्राचार किया गया।
आरोपी पक्ष को पर्याप्त अवसर दिया गया।
सभी तथ्यों के आधार पर सेवा समाप्ति का आदेश निर्गत किया गया।
फर्जी दस्तावेज से सरकारी सेवा पाना गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होगा। दोषियों पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन सुशासन, पारदर्शिता और प्रशासनिक शुचिता के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अनियमितता, फर्जीवाड़ा और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया है कि नियुक्ति और सेवा से जुड़े मामलों में नियमों का अक्षरशः पालन करें।
यदि फर्जीवाड़ा, कदाचार या भ्रष्टाचार का मामला सामने आता है तो निष्पक्ष जांच कर त्वरित और कठोर कार्रवाई करें। शासन में पारदर्शिता बनाए रखना और जनता का विश्वास सर्वोच्च प्राथमिकता है।

