देश - विदेश

सिंगापुर से लौटे लालू प्रसाद यादव ने सुरक्षा कटौती पर दिया बयान बोले ये घृणा है, केयर नहीं करते मीसा भारती ने कहा 7 दिन में खाली कर देंगे सरकारी आवास

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

दिल्ली/RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की सुरक्षा में कटौती का मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है। इस बीच सिंगापुर से नियमित स्वास्थ्य जांच कराकर भारत लौटे लालू यादव ने पहली बार इस पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है। दिल्ली एयरपोर्ट पर उन्होंने कहा ये सब पागल हो गए हैं। ये घृणा है। इस बात को लेकर हम कोई केयर नहीं करते हैं, जो करना है वो करो।

सिंगापुर से लौटते ही दिया बयान
लालू प्रसाद यादव किडनी ट्रांसप्लांट के बाद नियमित चेकअप के लिए सिंगापुर गए थे। शनिवार को वे बेटी और सांसद मीसा भारती के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। वहां पत्रकारों ने जब सुरक्षा में कटौती और सरकारी आवास खाली करने के नोटिस पर सवाल पूछा तो लालू भड़क गए।

मीसा भारती ने कहा 7 दिन में खाली कर देंगे घर
लालू के साथ मौजूद मीसा भारती ने घर खाली करने के नोटिस पर कहा हमलोग 7 दिन के अंदर घर खाली कर देंगे। कोई दिक्कत नहीं है। बता दें कि केंद्र सरकार ने राबड़ी देवी को आवंटित दिल्ली का सरकारी आवास खाली करने का नोटिस भेजा है। साथ ही लालू-राबड़ी की Z+ सुरक्षा में भी कटौती की चर्चा है।

RJD ने बताया राजनीतिक बदले की कार्रवाई’
RJD ने इसे राजनीतिक द्वेष से प्रेरित कार्रवाई बताया है। पार्टी प्रवक्ताओं का कहना है कि लालू जी बीमार हैं, फिर भी सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। जनता सब देख रही है।

वहीं BJP नेताओं का कहना है कि सुरक्षा और आवास का आवंटन नियमों के तहत होता है। नियमों के मुताबिक जो हकदार नहीं है, उसे सुविधा वापस लेना सरकार की मजबूरी है।

क्या है पूरा मामला
केंद्र सरकार ने हाल ही में कई नेताओं की सुरक्षा की समीक्षा की थी। सूत्रों के मुताबिक खुफिया रिपोर्ट के आधार पर लालू-राबड़ी की सुरक्षा श्रेणी में बदलाव किया गया है। इसके अलावा राबड़ी देवी को पूर्व CM कोटे से मिला दिल्ली का बंगला खाली करने का नोटिस भी भेजा गया है।