बिहार

SSB जयनगर द्वारा 126 लीटर नेपाली शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

मधुबनी/जयनगर SSB द्वारा रात्रि में नाका ड्यूटी के दौरान सीमा स्तम्भ संख्या 297 के निकट, भारतीय सीमा में लगभग 50 मीटर अंदर समय 01:01 बजे जवानों ने नेपाल से भारत की ओर आ रहे कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को सिर पर बोरी लेकर आते देखा। नाका पार्टी द्वारा उन्हें रोकने का प्रयास करने पर वे भागने लगे। जवानों ने तत्परता दिखाते हुए पीछा किया, जिसमें दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अन्य अंधेरे एवं सीमा की निकटता का लाभ उठाकर नेपाल की ओर फरार हो गए।
गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान इस प्रकार हुई—
राजा कुमार (24 वर्ष), पिता – गणेशी मुखिया, ग्राम – भीमा मक्रेसर, पोस्ट – नारायणपुर, थाना – पुपरी, जिला – सीतामढ़ी (बिहार)।
रमाकांत कुमार (23 वर्ष), पिता – उपेन्द्र मुखिया, ग्राम – भीमा मक्रेसर, पोस्ट – नारायणपुर, थाना – पुपरी, जिला – सीतामढ़ी (बिहार)।
बरामद बोरियों की तलाशी लेने पर नेपाली शराब “Sofi” की 420 बोतल (300 मि.ली. प्रत्येक), कुल 126 लीटर बरामद हुई।
प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्तियों ने बताया कि उक्त शराब नेपाल के परसा पटेली से लाई गई थी तथा इसे भीमा मक्रेसर, पुपरी (सीतामढ़ी) में बेचने के उद्देश्य से भारत लाया जा रहा था।
जब्त की गई शराब एवं दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई हेतु थाना मधवापुर, जिला मधुबनी को सुपुर्द किया जा रहा है।