बिहारसमस्या

जदयू उम्मीदवारों की संपत्ति का खुलासा करोड़ों के मालिक निकले निशांत कुमार और डॉ. भारती मेहता

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

Ram Kumar

पटना/बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 के लिए नामांकन के साथ ही जदयू उम्मीदवारों की संपत्ति का ब्यौरा सामने आ गया है। शपथ पत्र के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और डॉ. भारती मेहता दोनों ही करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। कैश भले ही कम हो, लेकिन बैंक, जमीन, गाड़ी और गहनों में दोनों ने भारी निवेश कर रखा है।

1. निशांत कुमार: जेब में 17 हजार, बैंक में 1.67 करोड़ से ज्यादा जदयू प्रत्याशी निशांत कुमार के हलफनामे से चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं।

नकदी और बैंक बैलेंस
-हाथ में कैश सिर्फ 17,409 रुपये
SBI बोरिंग रोड FD 72,22,805 रुपये
SBI सचिवालय PPF 48,87,590 रुपये
डाकघर NSC 34,35,170 रुपये
म्यूचुअल फंड: 11,08,318 रुपये
SBI बचत खाता: 35,587 रुपये
कुल बैंक/FD/निवेश 1,66,89,470 रुपये से ज्यादा

गाड़ी और जमीन
-गाड़ियां 2016 मॉडल Hyundai Grand i10 और 2026 मॉडल की नई KIA Seltos
कृषि भूमि पैतृक गांव में 6 एकड़ 27 डिसमिल, 62 डिसमिल और 21.875 डिसमिल
फ्लैट/प्लॉट पटना शेखपुरा के शिव राधिका कॉम्प्लेक्स में फ्लैट, कंकड़बाग पीसी हाउसिंग सोसाइटी में जमीन
ज्वेलरी शून्य।

2. डॉ. भारती मेहता 90 लाख के सोना-चांदी, 6.6 लाख का हीरा
मिथिला से जदयू प्रत्याशी डॉ. भारती मेहता सोने-चांदी और महंगे रत्नों की शौकीन निकलीं।

गहने और रत्न:
सोना 620 ग्राम
चांदी 750 ग्राम
हीरा 6 लाख 60 हजार रुपये का
रत्न नीलम, पुखराज
कुल गहनों का बाजार मूल्य करीब 90 लाख रुपये

नकदी और निवेश
हाथ में कैश 19,700 रुपये
FD 52 लाख रुपये की
गाड़ी 2020 में खरीदी 31 लाख की Toyota Innova
अन्य लाखों का जीवन बीमा, आवासीय फ्लैट, भूखंड और खेती की जमीन।

चुनावी चर्चा तेज
दोनों नेताओं की संपत्ति का खुलासा होने के बाद सियासी गलियारों में चर्चा तेज है। विपक्ष पहले से ही जदयू पर सत्ता के साथ संपत्ति बढ़ाने का आरोप लगाता रहा है। वहीं जदयू नेताओं का कहना है कि सारी संपत्ति घोषित है, इसमें कुछ भी छिपाया नहीं गया।