बिहार

राजा चौधरी को झंझारपुर सांसद आर पी मंडल के द्वारा प्रतिनिधि बनाया

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

मधुबनी /चकदह निवासी राजा चौधरी को झंझारपुर के लोकप्रिय सांसद आर पी मंडल के द्वारा प्रतिनिधि बनाया गया है। चौधरी को सांसद प्रतिनिधि बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं एवं आम जनों खुशी की लहर है।
       ज्ञात हो कि श्री चौधरी पार्टी के वफादार एवं पुराने साथी रहे हैं साथ ही संगठन में विभिन्न पदों पर रहकर लोगों के समस्याओं का लगातार समाधान करते आ रहे हैं। इसके लिए राजा चौधरी माननीय सांसद आर पी मंडल, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह एवं बिहार के विकास पुरुष नीतीश कुमार को साधुवाद दिया है।
इनके मनोनयन पर बाबूबरही विधानसभा की विधायिका श्रीमती मीना कामत,जिला अध्यक्ष श्री सतेंद्र कामत, डॉ संजीव कुमार झा,बासुदेव कुशवाहा,भरत चौधरी, केदारनाथ भंडारी, राजदेव सिंह, मिहिर कुमार झा, अशोक कॉपर, दिनेश भगत, पप्पू पटेल, शत्रुघ्न रावत,राजकुमार सिंह,जयवंश कुमार राम, हरि ओम सिंह, बलराज सहनी, कारी ठाकुर, पवन सिंह, विक्रमशिला देवी,फूलदेव यादव, सोनी कुमारी, संगीता ठाकुर, लक्ष्मी देवी, सीमा मंडल, कुमारी उषा, आदि लोगों ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।